TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

H’B Natasha Dalal: वरुण धवन ने पत्नी नताशा को किया बर्थडे विश, शेयर किया स्पेशल नोट

मुंबई। फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी अवसर को सेलिब्रेट करते हुए पति वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया है। नताशा के खास दिन का जश्न मनाते हुए वरुण धवन ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट […]

मुंबई। फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी अवसर को सेलिब्रेट करते हुए पति वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया है। नताशा के खास दिन का जश्न मनाते हुए वरुण धवन ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए वो अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वरुण ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'इस ग्रह पर मेरे पसंदीदा दिल की धड़कन को जन्मदिन मुबारक हो...इसके अलावा जॉय की मम्मा'। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि नताशा दलाल और वरुण धवन पिछले साल 24 जनवरी 2021 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। जैसा कि आप जानते होंगे शादी से पहले उनके प्री-वेड‍िंग फंक्शंस की खबरें बी-टाउन से लेकर फैंस तक में काफी चर्चा में रही थीं। अब बात करते हैं नताशा की तो, उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। वो 2013 में भारत वापस आ गई थीं। भारत आने के बाद उन्होंने खुद का डिजाइन हाउस लॉन्च किया। उनके इस फैशन डिजाइन हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है। उनका ये लेबल ब्राइडल और वेड‍िंग आउटफिट्स के लिए काफी मशहूर है। वहीं अब बात करें वरुण संग नताशा के रिलेशन की, तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों क्लासमेट्स भी रह चुके हैं। कुछ समय पहले करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वान्ट में वरुण ने नताशा संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा भी किया था। वरुण ने बताया था कि नताशा के साथ उनकी पहली मुलाकात स्कूल में छठीं क्लास में हुई थी। दोनों कई सालों तक दोस्त रहे। उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। आखिर में बता दें कि यही खास दिन था, जब वरुण ने नताशा को बर्थडे विश कर अपने प्यार का इजहार भी सोशल मीडिया अकाउंट से किया था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.