-विज्ञापन-

H’B Natasha Dalal: वरुण धवन ने पत्नी नताशा को किया बर्थडे विश, शेयर किया स्पेशल नोट

मुंबई। फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी अवसर को सेलिब्रेट करते हुए पति वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया है। नताशा के खास दिन का जश्न मनाते हुए वरुण धवन ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए वो अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वरुण ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘इस ग्रह पर मेरे पसंदीदा दिल की धड़कन को जन्मदिन मुबारक हो…इसके अलावा जॉय की मम्मा’।

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि नताशा दलाल और वरुण धवन पिछले साल 24 जनवरी 2021 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। जैसा कि आप जानते होंगे शादी से पहले उनके प्री-वेड‍िंग फंक्शंस की खबरें बी-टाउन से लेकर फैंस तक में काफी चर्चा में रही थीं।

अब बात करते हैं नताशा की तो, उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। वो 2013 में भारत वापस आ गई थीं। भारत आने के बाद उन्होंने खुद का डिजाइन हाउस लॉन्च किया। उनके इस फैशन डिजाइन हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है। उनका ये लेबल ब्राइडल और वेड‍िंग आउटफिट्स के लिए काफी मशहूर है।

वहीं अब बात करें वरुण संग नताशा के रिलेशन की, तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों क्लासमेट्स भी रह चुके हैं।

कुछ समय पहले करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वान्ट में वरुण ने नताशा संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा भी किया था। वरुण ने बताया था कि नताशा के साथ उनकी पहली मुलाकात स्कूल में छठीं क्लास में हुई थी। दोनों कई सालों तक दोस्त रहे। उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

आखिर में बता दें कि यही खास दिन था, जब वरुण ने नताशा को बर्थडे विश कर अपने प्यार का इजहार भी सोशल मीडिया अकाउंट से किया था।

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here