TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra: क्या मिस वर्ल्ड का खिताब धांधली से जीती हैं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद अपने देश भारत लौटी हैं। घर वापस लौटने के बाद वह अपना खास पल बिता रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा पर मिस बार्बाडोस ने प्रियंका चोपड़ा पर […]

Priyanka Chopra, Leilani
Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद अपने देश भारत लौटी हैं। घर वापस लौटने के बाद वह अपना खास पल बिता रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा पर मिस बार्बाडोस ने प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाई हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

34 साल पहले मिस वर्ल्ड बनीं थी प्रियंका चोपड़ा

जैसा की आप सभी जानते होंगे कि देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज से करीब 34 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब मिस बार्बाडोस ने मिस वर्ल्ड 2000 के दौरान फेवर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सकें।

मिस बार्बाडोस ने लगाए फेवर का आरोप

मिस बार्बाडोस 2000 लैलानी (Miss barbados leilani) ने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा पर फेवर का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि किस तरीके से प्रियंका को फेवर दिया गया। उन्होंने कहा 1999 में भी मिस वर्ल्ड भारत से थी और 2000 में भी मिस वर्ल्ड भारत से ही थीं। वे आगे बताती हैं कि जब इनको मिस वर्ल्ड के लिए चुना गया तो एक भारत का भी स्पॉन्सर था। वीडियो में लैलानी कह रही हैं कि 'मिस वर्ल्ड में मेरे साथ ऐसा ही हुआ था। मैं मिस बार्बाडोस थी। जब मैं प्रतियोगिता में गई तो मिस वर्ल्ड भारत से चुनी गई थी। तब शो का स्पॉन्सर एक निजी चैनल था, जो कि भारतीय कंपनी है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका को खाना भी उनके घर का बना ही दिया जाता था।' इसके साथ ही लैलानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतियोगिता के लिए प्रियंका का गाउन भी अच्छा बनाया गया था। उनकी फोटो अखबार में बड़ी छपती थी। जबकि अन्य लडकियों को साथ में खड़ा करके एक साथ फोटो खींची जाती थी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.