---विज्ञापन---

Hansika Motwani : हंसिका मोटवानी ने पति सोहेल कथूरिया पर लुटाया प्यार, ये देखिए वीडियो

Hansika Motwani : साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोहेल कथूरिया के साथ शादी और फिर अपने शो ‘लव शादी ड्रामा’ को लेकर हंसिका काफी प्यार बटोर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी पर बने शो में आए […]

Hansika Motwani
Hansika Motwani

Hansika Motwani : साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोहेल कथूरिया के साथ शादी और फिर अपने शो ‘लव शादी ड्रामा’ को लेकर हंसिका काफी प्यार बटोर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी पर बने शो में आए दिन सोहेल और अपने रिश्ते समेत बाकी चीजों के बारे में खुलासे करती नजर आ रही हैं।

वहीं आज 18 मार्च को उनके पति सोहेल अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर हंसिका ने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

पति के लिए हंसिका ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सोहेल कथूरिया के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों की कुछ पुरानी फोटोज देखने को मिल रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में सोहेल नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए हंसिका ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेब।’ दोनों ही शेयर की गई वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और फैंस भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

चर्चा में हैं हंसिका मोटवानी

मालूम हो कि हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपने फोटो-वीडियो के साथ सोहेल की भी फोटोज शेयर करती रहती हैं। पिछले साल धूम-धाम से राजस्थान में हंसिका की शादी हुई थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही। इस शादी की कई सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

बता दें, हंसिका ने लंबे अफेयर के बाद अपने खास दोस्त सोहेल के साथ शादी की थी। हंसिका मोटवानी ने पिछले साल नवंबर में सोहेल के साथ अपनी सगाई की जानकरी दें कर सभी को चौंका दिया था। हंसिका को सोहेल ने एफिल टावर के सामने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों 4 दिसंबर 2022 को एक दूजे के हो गए।

First published on: Mar 18, 2023 05:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.