---विज्ञापन---

Guru Nanak Jayanti 2022: शिल्पा शेट्टी ने ‘सूर्य नमस्कार’ कर दी गुरु परब की बधाई, कैप्शन से जीता दिल

Shilpa Shetty Wishes Guru Nanak Jayanti: देशभर में गुरुनानक जयंती (गुरु परब) की धूम है। सिखो के इस त्योहार को आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी ने ‘प्रकाश पर्व’ पर अपने दिन की खूबसूरत शुरुआत की है, एक्ट्रेस ने सूर्य नमस्कार के […]

Guru Nanak Jayanti 2022: शिल्पा शेट्टी ने 'सूर्य नमस्कार' कर दी गुरु परब की बधाई, कैप्शन से जीता दिल
Guru Nanak Jayanti 2022: शिल्पा शेट्टी ने 'सूर्य नमस्कार' कर दी गुरु परब की बधाई, कैप्शन से जीता दिल

Shilpa Shetty Wishes Guru Nanak Jayanti: देशभर में गुरुनानक जयंती (गुरु परब) की धूम है। सिखो के इस त्योहार को आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी ने ‘प्रकाश पर्व’ पर अपने दिन की खूबसूरत शुरुआत की है, एक्ट्रेस ने सूर्य नमस्कार के साथ गुरु परब का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही गुरुनानक देव की जयंती पर शिल्पा शेट्टी ने खास संदेश भी दिया है।

Shilpa Shetty ने गुरु परब पर किया सूर्य-नमस्कार

शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Shilpa Shetty Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस ‘सूर्य नमस्कार’ करती नजर आ रही हैं। बताते चलें कि 3 महीने तक चोटिल रहने के बाद शिल्पा वापस से नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं। इस क्लिप को साझा करते हुए शिल्पा ने कैप्शन के जरिए फैंस को गुरु परब की बधाई दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि वो गुरु नानक देव की शिक्षा पर विश्वास करती हैं।

गुरु नानक देव के ज्ञान पर भरोसा करती हैं एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी ने गुरु परब स्पेशल वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,’जिसे खुद पर भरोसा नहीं है, वह कभी भी ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकता -गुरु नानक देव।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा है,’ये शिक्षा बरसों से मेरे साथ है और मुझे इसमें बहुत भरोसा है। अपने आप पर विश्वास करना और ये विश्वास रखना कि आप कुछ भी कर सकते हैं, एक हेल्दी लाइफ जीने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने गुरुपर्व के खास मौके पर अपनी चोट के तीन महीने बाद पहली बार फिर से सूर्य नमस्कार किया। हफ्तों तक व्हीलचेयर से बंधे रहने के बाद इस मुकाम को हासिल करना एक ऐसी फीलिंग है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’

3 महीने से चोटिल थीं Shilpa Shetty

शिल्पा ने आखिरी में फैंस को गुरु परब की बधाई देते हुए लिखा,’मेरे और मेरे पूरे परिवार की तरफ से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की आप सभी तो ढेरों शुभकामनाएं।’ बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर अपने योग वीडियोज-तस्वीरों से फैंस को मोटिवेट करती नजर आती हैं। हालांकि, 3 महीने पहले चोट लगने के कारण उन्होंने ये सब बंद कर रखा था। वहीं अब गुरु परब के मौके पर एक्ट्रेस सूर्य नमस्कार के साथ धमाकेदार वापसी करती नजर आई हैं।

First published on: Nov 08, 2022 05:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.