Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Gumraah Trailer Out: डबल रोल से आदित्य रॉय कपूर ने किया लोगों को ‘गुमराह’, फैंस के खड़े हुए रोंगटे

Gumraah Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की आने वाली फिल्म “गुमराह” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है जिसे वर्धन केटकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के टीजर ने पहले ही सभी फैंस को एक्साइटेड कर दिया था। वहीं अब ट्रेलर […]

Gumraah Trailer Out

Gumraah Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की आने वाली फिल्म “गुमराह” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है जिसे वर्धन केटकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के टीजर ने पहले ही सभी फैंस को एक्साइटेड कर दिया था। वहीं अब ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। फिल्म का ट्रेलर देख लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर पहली बार डबल रोल निभा रहे हैं। टी-सीरीज के बैनर तले बनी ये फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है। वहीं फिल्म में मृणाल ठाकुर पुलिस के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

ट्रेलर में है मजेदार सस्पेंस (Gumraah Trailer Out)

कुछ मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत मृणाल ठाकुर के डायलॉग ‘स्पेक्टर एक स्मार्ट क्रिमिनल है’ से होती है। इसके बाद फिल्म के हीरो आदित्य रॉय कपूर नजर आते हैं जो रात को किसी को बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं। इसकी दिलचस्प बात ये है की इस ट्रेलर में एक नहीं बल्कि दो-दो आदित्य नजर आ रहे हैं जो पुलिस को गुमराह करते दिख रहे हैं।

ट्रेलर देखने से ऐसा लग रहा है गुमराह’ एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। आदित्य रॉय कपूर के अलावा ‘गुमराह’ के इस ट्रेलर में मृणाल ठाकुर पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाती दिख रही हैं। मृणाल के अलावा एक्टर रोनित रॉय भी नजर आ रहे हैं। पहली बार आदित्य और मृणाल एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है।

इस फिल्म की हिंदी रीमेक है गुमराह (Thadam) 

मालूम हो कि, ‘गुमराह’ तेलुगू फिल्म ‘तडम’ का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म आने वाली 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना होगा फैंस इस फिल्म को अपना कितना प्यार देते हैं।

First published on: Mar 23, 2023 03:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.