Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

GoodLuck Jerry First Look: ‘गुड लक जैरी’ से सामने आया जान्हवी कपूर का फर्स्ट लुक, इस दिन होगी रिलीज

GoodLuck Jerry First Look: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच उनकी फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। साथ ही मेकर्स ने ‘गुड लक जैरी’ की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। मेकर्स ने दो अलग अलग पोस्टर […]

GoodLuck Jerry First Look: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच उनकी फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। साथ ही मेकर्स ने ‘गुड लक जैरी’ की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है।

मेकर्स ने दो अलग अलग पोस्टर जारी किए हैं। ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को ‘गुड लक जैरी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार डिज्नी पर रिलीज होने जा रही है। ‘गुड लक जैरी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो इसमें जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बंदूक थामे नजर आ रही हैं।

और पढ़िएBR Chopra Bungalow : करोड़ों में बिका बीआर चोपड़ा का जुहू वाला बंगला, जाने कौन बना अब मालिक

और पढ़िएFather’s Day 2022: ये हैं बॉलीवुड के सबसे कूल पापा, एक तो अपने बच्चों का करते हैं स्कूल होमवर्क

 

माथे पर बिंदी और सीधी सादी सी लड़की के हाथ में बंदूक देख फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी कहानी क्या है। ‘गुड लक जैरी’ (Good Luck Jerry) को सिद्धार्थ सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब और चंडीगढ़ में हुई।

फिल्म का पोस्टर खुद जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द एक्ट्रेस मिली फिल्म में भी नजर आएंगी। इसके अलावा मिस्टर एंड मिसेज माही भी उनके पास है जिसमें वह एक बार फिर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 17, 2022 02:49 PM