TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे से पहले अर्जुन कपूर को भेजे बेहद महंगे गिफ्ट्स, एक्टर ने दिखाई एक झलक

Arjun Kapoor Malika Arora: बॉलीवुड का फेमस कपल एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस कपल की प्रेम कहानी फिल्मी गलियारों में काफी मशहूर है। सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर से ये कपल […]

Arjun Kapoor Malika Arora: बॉलीवुड का फेमस कपल एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस कपल की प्रेम कहानी फिल्मी गलियारों में काफी मशहूर है। सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर से ये कपल चर्चा में है। दरअसल, 26 जून को अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में एक्टर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग स्पेन के लिए निकल पड़े हैं लेकिन जाने से पहले मलाइका (Malika Arora) ने बॉयफ्रेंड का फाफी स्पेशल फील करवा। अर्जुन (Arjun) के जन्मदिन से पहले ही मलाइका ने उनके लिए एक नहीं बल्कि कई महंगे गिफ्ट्स उन्हें भेजे, जिसकी जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। और पढ़िए Wrap Up: ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग खत्म होने पर श्रिया सरन ने किया सभी का धन्यवाद, देखें तस्वीरें   एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें कई गिफ्ट्स नजर आ रहे हैं। ये सभी गिफ्ट्स ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप रैपर में पैक्ड हैं। इस फोटो को शेयर कर अर्जुन ने लिखा, '72 घंटे पहले वो आपको याद दिलवाती हैं कि यह आपका बर्थडे वीकेंड है।' इसके साथ ही अर्जुन ने मलाइका को टैग भी किया। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है। और पढ़िएगणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत, महिला डांसर ने लगाए थे आरोप   कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है। मलाइका और अर्जुन लॉकडाउन के दौरान लिवइन में रहे थे। मलाइका ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। दोनों अक्सर रोमांटिक वेकेशन पर भी जाते हैं। अक्सर फैंस अर्जुन और मलाइका से उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने की जल्दबाज़ी में नहीं है। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। दोनों की उम्र के अंतर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि खुद मलाइका- अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें   Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.