मोहिनी भदौरिया- सिंगर जेन मलिक (Zayn Malik) और गिगी हदीद (Gigi Hadid) के घर में सिंतबर 2020 को एक नन्हीं परी ने जन्म लिया था, जिसकी जानकारी जेन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। बता दें कि फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। वो ये कि गिगी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गिगी हदीद ने हाल ही अपने बायो पर बेटी का नाम लिखा है। बता दें गिगी ने अपनी बेटी का नाम खाई (Khai) रखा है। उन्होंने अपने बायो में लिखा कि, 'खाई की मां' (Khai's Mom)। गिगी अपने फैंस के साथ आए दिन खाई की तस्वीरें और बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन कभी भी फैंस को चेहरा नहीं दिखाती।
सिंतबर 2020 को जब दोनों की बेटी का जन्म हुआ, तो जेन ने अपने और बेबी के हाथ की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, 'हमारी बेबी गर्ल यहां है। स्वस्थ और सुंदर। इसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।
उन्होंने आगे लिखा था कि,'इस नन्हीं सी जान के लिए मैं जो प्यार महसूस कर रहा हूं वो मेरी समझ के परे हैं। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझ रहा हूं। गर्व के साथ कहता हूं ये मेरी है और जिंदगी का शुक्रिया कि हम एक साथ हैं।' इस तस्वीर को फैंस ने जमकर लाइक और शेयर किया था। बता दें गिगी अपने बेबी बंप की तस्वीरें फैंस के साथ आए दिन शेयर करती रहती थी, जिसमें वो पुराने पलों को याद कर जबरदस्त कैप्शन भी देती हैं।
जेन और गिगी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें उड़ रही थी। लेकिन दोबोरा दोनों को साथ में देखा गया, जिसके बाद साल 2020 की शुरुआत में कपल ने एक साथ रहने का फैसला किया और वैलेंनटाइन डे के मौके पर रिश्ते को कबूल किया।