Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi: गणपति की पूजा करने मौसी के घर पहुंची श्रद्धा कपूर, सादगी पर फैंस फिदा

Ganesh Chaturthi: पूरे देश में ‘गणेश चतुर्थी’ की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं। साथ ही अपने बेहतरीन पोस्ट्स से फैंस की तारीफें बटोरते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Shraddha […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Sep 1, 2022 11:35
Share :

Ganesh Chaturthi: पूरे देश में ‘गणेश चतुर्थी’ की धूम देखने को मिल रही है। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं। साथ ही अपने बेहतरीन पोस्ट्स से फैंस की तारीफें बटोरते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Shraddha Kapoor Spotted Video) खूब लाइमलाइट में है। इस क्लिप में एक्ट्रेस एथनिक लुक कैरी किए मौसी के घर गणपति की पूजा करने पहुंचती देखी गई हैं।

यहाँ पढ़िए मन्नत’ में पधारे बप्पा, शाहरुख ने बेटे अबराम संग किया ग्रैंड वेलकम

श्रद्धा कपूर की सादगी पर फैंस फिदा

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के वीडियो को वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहने मौसी के घर के बाहर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का एथनिक अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही उनकी सादगी पर लोग लट्टू हो गए हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ छोटी सी बिंदी लगा रखी है, जिसमें उनका चेहरा और ज्यादा निखर रहा है।

मौसी के साथ दिए पोज

श्रद्धा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी दोनों मौसियों पद्मिनी और तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, इसी का नतीजा है कि वीडियो को चंद मिनटों के अंदर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस के लिए प्यार जाहिर करते देखे जा रहे हैं।

यहाँ पढ़िए गणपति बप्पा की पूजा करने बहन अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान

फैंस ने लुटाया प्यार

श्रद्धा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’ये कितनी मासूम है यार।’ दूसरे ने लिखा,’बेहद हसीन।’ वहीं बाकी फैंस भी एक्ट्रेस की सादगी की तारीफ करते हुए लव और हार्ट और इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट देखी जाएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 31, 2022 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.