TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

G20 Summit 2023 की सक्सेस पर बॉलीवुड से PM Modi को आए बधाई संदेश, जानें किस एक्टर ने क्या कहा

G20 Summit 2023: भारत के लिए गौरव की बात है कि देश की राजधानी दिल्ली में G20 Summit 2023 सफलता पुर्वक हुआ। भारत में हुए इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के प्रधानमंत्री समेत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के ऋषि सुनक ने भी शिरकत की। इस सम्मेलन की सफलता से पूरे देश में हर्ष का […]

Image Credit: Google
G20 Summit 2023: भारत के लिए गौरव की बात है कि देश की राजधानी दिल्ली में G20 Summit 2023 सफलता पुर्वक हुआ। भारत में हुए इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के प्रधानमंत्री समेत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के ऋषि सुनक ने भी शिरकत की। इस सम्मेलन की सफलता से पूरे देश में हर्ष का माहौल है, ऐसे में बॉलीवुड भी कहां पीछे रहने वाला है। इंडस्ट्री के कई दिग्गज एक्टर्स ने भी इस सफलता का जश्न मनाया और पीएम मोदी को राष्ट्रीय राजधानी में लीडर्स समिट की मेजबानी के लिए बधाई संदेश भेजे। यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘जवान’ से संडे को आ गया तुफान, चौथे दिन किया इतने का कारोबार

शाहरुख खान  (G20 Summit 2023)

बधाई संदेश भेजने की लिस्ट में सबसे पहला नाम 'जवान' शाहरुख खान का आता है। उन्होंने देश में हो रहे G20 Summit 2023 की सफलता पर सोशल मीडिया के X के माध्यम से मोदी जी बधाई देते हुए लिखा कि- 'भारत की G20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए राष्ट्रों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए जी। [embed] इसने हर भारतीय के दिल में सम्मान और गौरव की भावना पैदा की है। सर, आपके नेतृत्व में हम अलगाव में नहीं बल्कि एकता में समृद्ध होंगे। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य...

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी G20 Summit 2023 की सफलता पर खुशी व्यक्त की और और पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि- 'जी 20.. भारत का गर्व। विश्व में सबसे आगे एक क्वांटम छलांग! भारत माता की जय।'

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने भी इस सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी और ट्वीट कर लिखा- 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन को चिह्नित करने का यह कितना शानदार तरीका है। भारत के नेतृत्व ने साबित कर दिया है वसुधैव कुटुंबकम नई विश्व व्यवस्था की वास्तविकता है। [embed] गौरवान्वित भारतीयों के रूप में, हम आज अपना सिर ऊंचा रखते हैं। धन्यवाद मोदी जी... उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें दुनिया के शीर्ष पर होने का एहसास कराया। जय हिंद, जय भारत।'

अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी इस बधाई संदेश देने वाली लिस्ट में आते हैं। जी20 की सक्सेस पर अनुपम ने X पर लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! जी20 भारतसमिट के सफल आयोजन के लिए भारत सरकार को और खास आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने 140 करोड़ भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। [embed] आपने सादगी, नम्रता से सबको दिखाया कि कैसे अब भारत विश्व का नेतृत्व करने की भावना रखता है। दो दिवसीय कार्यक्रम इतनी गरिमा, शालीनता और सटीकता के साथ आयोजित किया गया था! हमें यह महसूस कराने के लिए धन्यवाद बहुत गर्व है। जय भारत!'

अनिल कपूर (G20 Summit 2023)

एक्टर अनिल कपूर ने भी पीएम मोदी को जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'जी20 शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व जबरदस्त सफल रहा है [embed] और मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दुनिया भर के लोगों के भविष्य के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देना चाहता हूं।'

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.