Fukrey 3 Collection Day 4: ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 ) फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जो 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फुकरे 3 के साथ हनी, चूचा, भोली पंजाबन और पंडित जी की भी वापसी हुई है, जिसका फैंस को कब से इंतजार था। फिल्म ने अपने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट पोट कर दिया है। मूवी को क्रिटिक और फैंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर दिन फिल्म की कमाई बढ़ती ही जा रही है। अब फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल थीं एक्ट्रेस, तन्हाई में काटी जिंदगी, क्यों डरते थे लोग?
‘फुकरे 3’ ने चौथे दिन भी की बंपर कमाई (Fukrey 3 Collection Day 4)
कॉमेडी का ओवरडोज लिए फिल्म फुकरे 3 ने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। अब फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) की फुकरों की टोली ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है।
अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फुकरे 3 ने रिलीज के चौथे दिन 5.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब टोटल कलेक्शन 27.86 करोड़ हो गया है।
शुरू से लेकर अब तक के आंकड़े
पहले दिन- 8.82 करोड़
दूसरे दिन – 7.81 करोड़
तीसरे दिन- 10 करोड़
चौथे दिन- 5.2 करोड़
अब टोटल कलेक्शन – 27.86 करोड़
‘फुकरे 3’ की कहानी (Fukrey 3 Collection Day 4)
‘फुकरे 3’ मूवी की शुरुआत होती है, ओपनिंग क्रेडिट सॉन्ग के साथ, जिसमें आपको फास्ट फॉरवर्ड में हनी, चूचा, लाली, भोली, जुफर और पंडित जी के अब तक की फुकरापंती का फ्लैशबैक दिखाया जाता है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाया है।
मूवी में ऋचा चड्ढा एक बार फिर भोली पंजाबन के रोल में नजर आईं हैं जो राजनीति में कूद गई हैं। ऐसे में भोली पंजाबन को जिताने के लिए फुकरों की टोली भोली के खिलाफ चूचा को खड़ा कर देते हैं। फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेगें।
फुकरे 3 स्टार कास्ट (Fukrey 3 Collection Day 4)
फुकरे 3 में इस बार हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मंजोत सिंह) और पंडित जी (पंकज त्रिपाठी) मिलकर भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। फिल्म फैंस को बेहद पसंद आ रही है।