TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Friendship day: बेस्ट फ्रेंड्स हैं इंडस्ट्री के ये Superstars, कइयों की दोस्ती तो 25 साल पुरानी

Friendship day: दोस्ती वो एहसास है जो सब से ऊपर होता है। फ्रेंडशिप डे (Friendship day) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फेमस हैं। आपको पता हो कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। अगर […]

Friendship day: दोस्ती वो एहसास है जो सब से ऊपर होता है। फ्रेंडशिप डे (Friendship day) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो फेमस हैं। आपको पता हो कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि आपका पसंदीदा एक्टर भी इस लिस्ट में शामिल हो। हम आपको बताने जा रहे हैं बी टाउन (B-Town) की वो सबसे पक्की दोस्ती जो दुनिया भर में हैं सबसे ज्यादा मशहूर। आइए बिना देर किये हुए आगे की स्लाइड्स का रुख करके मिलिते हैं इन जोड़ियों से जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि जोड़ी हो तो ऐसी।

करीना कपूर खान- अमृता अरोड़ा (Kareena Kapoor Khan- Amrita Arora)

आपने अक्सर देखा होगा कि करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा साथ में चिल आउट करती कैप्चर होती हैं। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन हो ये दोनों एक दूसरे के साथ पोज देती हुईं दिखाई देती हैं।

ऋतिक रोशन-फरहान अख्तर (Friendship day)

आपको पता है कि, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर (Hrithik Roshan-Farhan Akhtar) की वर्ल्ड फेमस है। दरअसल इन दोनों की दोस्ती बहुत पुरानी है। फरहान ने फिल्म 'दिल चाहता है में ऋतिक के साथ काम किया। इसके बाद उन दोनों की जोड़ी फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में दोबारा नजर आई।

अर्जुन कपूर- रणवीर सिंह

बॉलीवुड के छिछोरे रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor - Ranveer Singh) की दोस्ती फेमस है। दोनों को कई बार साथ में धमाल मचाते हुए देखा जाता है। कॉफी विद करण के एक शो में दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था।

शाहरुख खान- काजोल (Shahrukh Khan- Kajol)

रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी हिट है। वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है जो हिट साबित हुई हैं। अक्सर दोनों को कई पार्टी में एक साथ देखा जा सकता है।

रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी (Ranbir Kapoor and Ayan Mukerji)

बॉलीवुड के रोमेंटिक हीरो रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी की दोस्ती जग जाहिर है। हर कोई उनकी इस दोस्ती की मिसाल देता है। पता हो कि इन दोनों की फ्रेंडशिप फिल्म वेक अप सिड के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों को साथ में हैंग आउट करते और मस्ती करते देखा जाता है जो फोटो वायरल हो जाती हैं।

अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम (Friendship day)

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम (Akshay Kumar-John Abraham) की यारी किसी से छिपी नहीं है। दोनों आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों की ऐसी है कि सुख और दुख में भी दोनों एक दूसरे के साथ रहते हैं।

अजय देवगन- रोहित शेट्टी (Ajay Devgan- Rohit Shetty)

अपने शानदार एक्शन के लिए जाने जाने वाले अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी की लोग मिसाल देते हैं। आपको बता दें कि इन दोनों की ये दोस्ती 25 साल पुरानी है जो आज भी बरकरार है। दोनों ने साथ में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सिंघम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

जैकलीन फर्नांडिज- सोनम कपूर (Jacqueline Fernandez- Sonam Kapoor)

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और सोनम कपूर की दोस्ती से तो सभी वाकिफ हैं। अक्सर वो दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करती हुई दिखाई देती हैं। इसके अलावा जब सोनम कपूर मुश्किल वक्त से गुजर रही थीं तो जैकलीन ने उनका बहुत साथ दिया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.