Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनीं स्कारलेट जोहानसन, दीपिका-प्रियंका लिस्ट से बाहर

बीते दिनों ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट सामने आई थी। इस लिस्ट में सिर्फ एक ही बॉलीवु़ड स्टार को जगह मिली थी और वो थे खिलाड़ी अक्षय कुमार। लिस्ट को फोर्ब्स ने जारी किया था। अब लीजिए एक बार फिर से फोर्ब्स ने एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी की है। […]

बीते दिनों ही दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट सामने आई थी। इस लिस्ट में सिर्फ एक ही बॉलीवु़ड स्टार को जगह मिली थी और वो थे खिलाड़ी अक्षय कुमार। लिस्ट को फोर्ब्स ने जारी किया था। अब लीजिए एक बार फिर से फोर्ब्स ने एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कौन सी हीरोइन कमाई करती है, उसका ब्यौरा लिखा हुआ है। लेकिन अफसोस इस लिस्ट में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को जगह नहीं मिली है।

 उम्मीद थी कि शायद दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में से किसी को जगह मिले लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। फोर्ब्स की तरफ से दुनिया की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट स्कारलेट जोहानसन ने सबको धूल चटाई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी स्कारलेट पहले नंबर पर आ चुकी हैं। एंवेजर्स एंडगेम की एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन की कमाई की बात करें तो इस साल उन्होंने 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 400 करोड़ रुपए तक कमाई की है। 

इस कमाई के साथ वो इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं। पिछले साल स्कारलेट की कमाई 40.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 259 करोड़ रुपए थे। इस हिसाब से सालभर में उनकी कमाई करीब 141 करोड़ रुपए बढ़ी है। स्कारलेट आखिरी बार मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' में नजर आईं थीं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सोफिया वरगारा हैं। सोफिया ने इस साल 41.1 मिलियन डॉलर की कमाई की है। भारतीय रुपयों में उनकी कमाई करीब 294 करोड़ रुपए है। इसके बाद ये लिस्ट कुछ इस प्रकार है। –


3- रीज विदरस्पून             35 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए)
4- निकोल किडमन          34 मिलियन डॉलर (करीब 243 करोड़ रुपए)
5- जेनिफर एनिस्टन         28 मिलियन डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपए)
6- कैली कूको                 25 मिलियन डॉलर (करीब 179 करोड़ रुपए)
7- एलिजाबेथ मॉस           24 मिलियन डॉलर (करीब 172 करोड़ रुपए)
8 -मर्गोट रॉबी                 23.5 मिलियन डॉलर (करीब 168 करोड़ रुपए)
9 -चार्लीज़ थेरोन              23 मिलियन डॉलर (करीब 164 करोड़ रुपए)
10- एलेन पोम्पो               22 मिलियन डॉलर (करीब 157 करोड़ रुपए)

First published on: Aug 25, 2019 09:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.