TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में होगा नोरा फतेही का जलवा, शकीरा और जेनिफर लोपेज को देंगी टक्कर

FIFA 2022: इंटरनेशनल लेवल तक पर अपने टैलेंट का जादू चला चुकीं एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नोरा फतेही, फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भारत को रिप्रजेंट करने जा रही हैं। शकीरा और जेनिफर लोपेज जैसी सेलिब्रिटीज की इस लिस्ट में अब नोरा फतेही का भी नाम जुड़ गया […]

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में होगा नोरा फतेही का जलवा, शकीरा और जेनिफर लोपेज को देंगी टक्कर
FIFA 2022: इंटरनेशनल लेवल तक पर अपने टैलेंट का जादू चला चुकीं एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नोरा फतेही, फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भारत को रिप्रजेंट करने जा रही हैं। शकीरा और जेनिफर लोपेज जैसी सेलिब्रिटीज की इस लिस्ट में अब नोरा फतेही का भी नाम जुड़ गया है। यहाँ पढ़िए – Rani Mukerji Video: रानी मुखर्जी ने जमकर खेला सिंदूर, पैपराजी को बांटी मिठाई

फीफा 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी नोरा फतेही

बताते चलें कि पिटबुल, शकीरा और जेनिफर लोपेज के बाद अब नोरा फतेही भी फीफा वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म करने जा रही हैं। वहीं नोरा, दिसंबर में आयोजित होने वाले फीफा के स्टेज पर भारत और दक्षिण पूर्व एशिया को रिप्रेजेंट करने वाली एकमात्र एक्ट्रेस बन गई हैं। नोरा फतेही फीफा में गाना गाते हुए उसके एंथम पर परफॉर्म करती नजर आएंगी। फीफा 2022 एंथम का निर्माण रेडऑन ने किया है, जो इतिहास के सबसे प्रभावशाली रिकॉर्ड मेकर्स में से एक हैं, इन्होंने ही शकीरा के 'वाका वाका' और 'ला ला ला' जैसे फीफा एंथम को बनाया था।

'डर्टी लिटिल सीक्रेट' से हासिल की सफलता

बताते चलें कि नोरा फतेही की हालिया रिलीज 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की दुनिया भर में वाहवाही हुई है। इसी के बाद इंटरनेशनल आइकन नोरा फतेही ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी सबसे अधिक प्रभावशाली और पॉपुलर आर्टिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। इस उपलब्धि के साथ नोरा दुनिया के सबसे फेमस आर्टिस्ट्स की लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बनी हैं। यहाँ पढ़िए – Ram Setu Trailer Release Date: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

क्रॉस कल्चर का करती हैं प्रतिनिधित्व

नोरा फतेही ने हमेशा क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' इसका सबसे बड़ा एग्जाम्पल है। यह गाना दुनिया भर में 2022 का समर एंथम बन गया है। नोरा के इस सक्सेस से फैंस काफी खुश हैं, साथ ही उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बधाइयां देते देखे जा रहे हैं। फ्रांस में इंस्टाग्राम पर बेस्ट संगीत कलाकारों की सूची में नोरा फतेही बेयोंसे के बाद चौथे स्थान पर आई हैं और ट्रैविस स्कॉट दूसरे नंबर पर हैं। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.