Father’s Day Special: ये हैं इंडियन सिनेमा के सिंगल फादर्स, ऐसे कर रहे बच्चों की परवरिश
Father’s Day Special: पिता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता लेकिन पिता का भी एक दिन बहुत स्पेशल होता है। बच्चों की जिम्मेदारियां अकेले संभालना किसी पिता के लिए आसान नहीं होता लेकिन फिर भी वो अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। जून के तीसरे संडे को फादर्ड डे (Father’s Day) मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने पापा के दिन को खास बनाते है। वहीं आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे (Single Fathers In Film Industry) जो अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं जिन्होंने अपने बच्चों के लिए माता-पिता दोनों हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम करण जौहर (Karan Johar) का आता है। वो ऐसे पिता है जो अपने दो बच्चों रुही और यश को अकेले ही संभालते हैं। उनके बच्चे IVF सरोगेसी के जरिए 2017 में हुए हैं। करण अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने बच्चों का दूसरा जन्मदिन धूम धाम से मनाया था।
दूसरा नाम तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) का आता है। एक्टर तुषार कपूर भी सिंगल फादर हैं उनके बेटे का नाम लक्ष्य' है। उनके बेटे का नाम लक्ष्य का जन्म IVF सरोगेसी के जरिए 2016 हुआ था। सिंगल फादर होते हुई भी तुषार अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाते है। सोशल मीडिया पर तुषार कपूर अक्सर अपने बेटे की फोटो शेयर करते रहते हैं।
सिंगल फादर की लिस्ट में मॉडल एक्टर राहुल देव (Rahul Dev) का भी आता है। राहुल 19 साल बेटे सिद्धार्थ के पिता है। साल 2010 में कैंसर के चलते राहुल की पत्नी का निधन हो गया था जिसके बाद राहुल अकेले पिता होते हुए भी अपनी जिम्मेदारिओं की बखूबी निभा रहे है। फिलहाल सिद्धार्थ यूके में पढ़ाई कर रहे हैं।
एक्टर राहुल बोस (Rahul Bose) का भी सिनेमा में बड़ा नाम है। राहुल बोस के एक या दो नहीं बल्कि 6 बच्चे है और वो उनके सिंगल फादर हैं। शादी से पहले ही राहुल बोस ने अंडमान निकोबार के करीब 11 साल के 6 बच्चों को गोद लिया और वो उनकी पढ़ाई से लेकर हर जिम्मेदारी निभाते हैं और उनकी परवरिश भी करते हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का नाम भी शामिल हैं। अनुराग कश्यप की एक बेटी हैं जिनका नाम आलिया हैं। अनुराग कश्यप अकेले ही पिता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें आलिया, अनुराग और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी है जिनसे उन्होंने 2009 में तलाक ले लिया था।
लिस्ट में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का नाम भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, ऋतिक रोशन के बच्चे अपनी दोनों बेटो हिरदान और ह्रेहान को अकेले ही संभाल रहे है। वैसे ऋतिक और सुजैन अक्सर बच्चों को एक साथ वेकेशन पर लेकर जाते हैं जिनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है।
इसमें अर्जुन रामपल (Arjun Rampal) का नाम भी शामिल है। अर्जुन रामपल ने अपनी पत्नी से मैहर जेसिआ से 2018 में तलाक ले लिया था उसके बाद से अर्जुन अपनी दोनों बेटिया मिहिका और मायरा की बहुत अच्छी परवरिश कर रहे है। अर्जुन रामपले फिर से पिता बनने वाले है।
एक्टर चंद्रचूर सिंह (Chandra Chur Singh) को फिल्म जोश के लिए जाना जाता हैं जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। चंद्रचूर सिंह भी सिंगल फादर हैं। वो अपने बेटे श्रांजय सिंह की अकेले परवरिश कर रहे हैं। चंद्रचूड़ सिंह ने मई 1999 में अवंतिका मनकोटिया से शादी की थी लेकिन दोनों अलग हो गए।
इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hasaan) का भी नाम शामिल हैं। हालांकि उनकी दोनों बेटियां बड़ी हो चुकी हैं और फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। दूसरी पत्नी सारिका से तलाक लेने के बाद कमल को दोनों बेटियों की कस्टडी मिली थी और वो साल 2004 से अपनी बेटियों की परवरिश कर रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.