---विज्ञापन---

Farhan And Shibani: फरहान-शिबानी ने हनीमून पर फरमाया इश्क, अंडरवॉटर किए लिप-लॉक

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Honeymoon: बीटाउन के फेमस कपल्स में से एक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हैं, जिन्होंने फरवरी के महीने में एक-दूजे से शादी की थी। ये न्यूली वेड कपल अपनी शादी के बाद इतने बिजी चल रहे थे कि अपने हनीमून के लिए भी टाइम नहीं निकाल पाए। मगर अब वक्त […]

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Honeymoon: बीटाउन के फेमस कपल्स में से एक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हैं, जिन्होंने फरवरी के महीने में एक-दूजे से शादी की थी। ये न्यूली वेड कपल अपनी शादी के बाद इतने बिजी चल रहे थे कि अपने हनीमून के लिए भी टाइम नहीं निकाल पाए। मगर अब वक्त मिलते ही फरहान अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर निकल गए हैं। जहां से वो अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और समुद्र के अंदर इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।

 

और पढ़िए –  हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान, हुडी से छुपाया चेहरा

 

 

और पढ़िए –  Malaika Arora: बैकलेस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने दिए सिजलिंग पोज, दिल हार बैठे फैंस

 

 

जैसा कि आप वीडियो देख सकते हैं कि फरहान और शिबानी कभी समंदर किनारे रेत पर बैठे हुए हैं, तो कभी पानी की लहरों में गोते लगा रहे हैं। यही नहीं दोनों पानी के अंदर किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फरहान ने अपने इंस्टा हैंडल से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपनी पत्नी शिबानी के साथ समुद्र किनारे नाचते हुए नजर आ रहे हैं और फिर स्कूबा डाइविंग के लिए जाते हैं। पानी के अंदर का नजारा देखने के बाद शिबानी और फरहान कैमरे की तरफ हाथ हिलाते और रिंग फूंकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए और किस करते भी करते हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को शादी की। फरहान की पहली शादी से दो बेटियां हैं, उनकी बेटियां शाक्या और अकीरा, फरहान की शादी में भी शामिल हुई थीं। अपनी ग्रैंड शादी के बाद 21 फरवरी को मुंबई में कपल ने कोर्ट मैरिज भी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘तूफान’ में नजर आए थे। इसके अलावा वो एमसीयू वेब सीरीज ‘मिस मार्वल’ का हिस्सा हैं, जो डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम हो रही है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 16, 2022 06:11 PM