---विज्ञापन---

Ekta Kapoor Arrest Warrant: एकता और मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें मामला

Ekta Kapoor Arrest Warrant: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का टीवी में बड़ा नाम है। वो एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं। एकता कपूर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं और अब उनपर संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। इतना ही नाम इस वारंट में […]

Ekta Kapoor
Ekta Kapoor

Ekta Kapoor Arrest Warrant: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का टीवी में बड़ा नाम है। वो एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं। एकता कपूर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं और अब उनपर संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। इतना ही नाम इस वारंट में एकता कपूर के साथ-साथ उनकी माता शोभा कपूर (Shobha Kapoor) का नाम भी शामिल है।

Ekta Kapoor tests positive for Covid-19; says, 'I am fine' | Hindi Movie News - Times of India

एकता और मां शोभा कपूर पर मंडराया संकट

एकता कपूर (Ekta Kapoor) को लेकर खबर है कि वो वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन 2 को लेकर फंस गई हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दरअसल, इस सीरीज में कुछ ऐसे सीन्स दिए गए थे जिसका विरोध किया गया था जिसके बाद बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था और अब सैनिकों के अपमान के मामले में दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।
Shobha Kapoor - Latest News, Photos, Videos, Awards, Filmography, Shobha Kapoor Biography | Bollywood Life

इस मामले में फंसी एकता 

एकता कपूर (Ekta Kapoor) पर आरोप लगा है कि, उन्होंने अपनी इस वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया गया था जिससे उनकी भावनाओं को काफी ठेस पहुंची और इसी को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। इससे पहले एकता कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था कि, ये गलती से हुआ था।’
Ekta Kapoor Net Worth: Fancy Cars Worth More Than 2 Crores, Posh Properties In Mumbai & Much More - Content Queen Lives A Dream Life!

साल 2020 में रिलीज हुई थी वेब सीरीज

एकता कपूर की ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी और अभ तक इसका मामले का विवाद नहीं थमा हैं। आपको बता दें, एकता कपूर ने महज 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी और उन्होंने टीवी में एक से बढ़कर एक शो का निर्माण किया लेकिन अब उनपर भारी मुश्किल आ पड़ी है और अब देखना है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Sep 28, 2022 01:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.