Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

इस एक्टर की वजह से फिल्म ‘सिम्बा 2’ की टली शूटिंग, रणवीर सिंह को करना होगा इंतजार

Simba 2 Delayed Due to Singham 3: बॉलीवुड के पॉवर पैक्ड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बेहद टैलेंटेड हैं और वो आए दिन अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। इन दिनों भी एक्टर मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग में काफी व्यस्थ हैं। ये फिल्म […]

Simba 2 Delayed Due to Singham 3: बॉलीवुड के पॉवर पैक्ड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बेहद टैलेंटेड हैं और वो आए दिन अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। इन दिनों भी एक्टर मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग में काफी व्यस्थ हैं। ये फिल्म ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है। इसी के साथ आपको बता दें कि रणवीर सिंह पहली बार ऑन-स्क्रीन डबल रोल निभाते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, एक्टर इस फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते हुए भी दिखाई देंगे।

हालांकि आपको बता दें कि फिल्म ‘सर्कस’ को साइन करने से पहले रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था। फिल्म की सफलता को देखने के बाद रोहित शेट्टी ने इसके सीक्वल को बनाने का वादा किया था। लेकिन ऐसा हो सकता है कि ‘सिम्बा’ के अगले पार्ट को देखने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार और करना पड़े।

और पढ़िए –  Hrithik Roshan Nani Passes Away: ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

 

और पढ़िएFather’s Day 2022: ये हैं बॉलीवुड के सबसे कूल पापा, एक तो अपने बच्चों का करते हैं स्कूल होमवर्क

 

रोहित शेट्टी ने हाल ही में ये बात कन्फर्म की थी कि वो जल्द ही ‘सिंघम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानि कि ‘सिंघम 3’ लेकर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन को ही लीड रोल में दिखाया जाएगा। जो कि एक बार फिर ऑनस्क्रीन अपने बाजीराव सिंघम के किरदार में दुश्मनों को धूल चटाते दिखाई देंगे। एक मीडिया हाउस के साथ हुई बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी टीम ने ‘सिंघम 3’ पर काम करना शुरू कर दिया है और फिल्म अप्रैल 2023 में फ्लोर पर जाएगी।

वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी अपकमिंग सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ पर भी काम शुरू कर चुके हैं। हालांकि इसी वजह से रणवीर सिंह के फैंस के लिए थोड़ी निराश कर देने वाली खबर भी सामने आ रही है। क्योंकि पता चला है कि सिंघम 3 की वजह से रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की ‘सिम्बा 2’ को होल्ड पर डाल दिया है। यानि कि रणवीर सिंह को ‘सिम्बा 2’ के लिए अगले साल तक का इंतजार करना होगा।

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था। इसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा 2 में ही अपनी अदाकारी के जलवे दिखाने वाले हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 17, 2022 05:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.