Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8: आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रफ्तार हुई स्लो, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद कर रहे हैं।

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8: ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) ने सिनेमाघरों में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने अपनी एक्टिंग से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म में पूजा का रोल प्ले किया है जो सभी को बेहद पसंद आ रहा है। अब फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि ड्रीम गर्ल 2 का 8वें दिन कितने का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद Oscar की तैयारी में जुट गए अनिल शर्मा, बोले- ‘Gadar 2 डिजर्व करती है’

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 8वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

ड्रीम गर्ल 2 में पूजा का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गये है। ड्रीम गर्ल 2 साल 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है जिसमें पूजा की आवाज का जादू चला था। लेकिन अबकी बार पूजा के दीदार हुए हैं। अब फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क   की रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम गर्ल 2 ने शुक्रवार यानी 1 सितंबर को 4 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 71 करोड़ हो गया है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई का आंकड़ा (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8)

25 अगस्त 9 करोड़
26 अगस्त 22 करोड़
27 अगस्त 16 करोड़
28 अगस्त 5 करोड़
29 अगस्त 5.70 करोड़
30 अगस्त 7 करोड़
31 अगस्त 8.04 करोड़
1 सितंबर 4 करोड़
टोटल कलेक्शन 71 करोड़ रुपये

‘ड्रीम गर्ल 2’ की स्टारकास्ट  (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8)

आपको बताते चलें कि फिल्म ड्रीम गर्ल 2 साल 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इस फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो इसमें आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे, अन्नू कपूर (Annu Kapoor), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), विजय राज ( Vijay Raaz), सीमा पाहवा (Seema Pahwa), मंजोत सिंह (Manjot Singh) अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरते नजर आ रहे हैं।

Latest

Don't miss

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने कई को छोड़ा पीछे, बनी OTT की सबसे महंगी एक्ट्रेस

Highest Paid Actress On OTT: इस समय हर इंसान पर OTT का जादू छाया हुआ है। फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की फिल्म या...

Jawan Box Office Collection Day 24: ‘जवान’ ने फिर मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर, 24वें दिन आंकड़ा 600 करोड़ से बस इतनी दूर

Jawan Box Office Collection Day 24: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्म जवान ने पिछले 3...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here