---विज्ञापन---

Diwali Dress: नोरा फतेही ने दिवाली पार्टी में पहना लहंगा, अंदाज से चोरी किया फैंस का दिल

Nora Fatehi Diwali Dress: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनके डांस के लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और अंदाज से लोगों का दिल धड़का देती हैं। वहीं पूरे देश में दीवाली की धूम देखने को मिल रही हैं और हर कोई अपने घर में दीवाली की पार्टी […]

Nora Fatehi
Nora Fatehi

Nora Fatehi Diwali Dress: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनके डांस के लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और अंदाज से लोगों का दिल धड़का देती हैं। वहीं पूरे देश में दीवाली की धूम देखने को मिल रही हैं और हर कोई अपने घर में दीवाली की पार्टी रख रहा है। हाल ही में बॉलीवुड में भी दीवाली की पार्टी हुई जिसमें नोरा फतेही ने शिरकत की। पार्टी में नोरा फतेही को देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रह गई।

एक्ट्रेस का दीवाली लुक

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है और उन्होंने अपने बालों को कर्ल भी किया है। इसी के साथ नोरा फतेही ने गले में नेकलेस, फिंगर में रिंग, कानों में छोटे इयररिंग्स पहने हैं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वो अलग-अलग अदाओं के साथ पोज दे रही हैं जिन्हें देखनकर नजरें हटाना मुश्किल है।

यहाँ पढ़िए – Diwali Bash: मनीष मल्होत्रा की ‘दिवाली पार्टी’ में किसका नाम सुन ब्लश करने लगे सिद्धांत चतुर्वेदी, देखें वीडियो

अदाएं देख हार बैठेंगे दिल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही है। इन फोटोज को देखकर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज को अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं और अभी भी सोशल मीडिया पर लाइक्स का सिलसिला जारी है। वहीं फैंस नोरा फतेही की फोटोज को शेयर भी कर रहे है और उनके दीवाली लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। फैंस ने नोरा फतेही का लुक देखकर कमेंट की बौछार कर दी है।

यहाँ पढ़िए – New Couple: मनीष मल्होत्रा की पार्टी में मिले दो दिल, शुरू हुई आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे की लव स्टोरी!

फैंस ने जमकर किए कमेंट

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के लुक को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘प्रिंसेस’ लिखा। वहीं दूसरे यूजर ने उनके लुक की तारीफ की। इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया।’ इसी के साथ हजारों यूजर्स ने दिल और फायर वाली इमोजी बनाकर शेयर की। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हो, वो हर लुक में कमाल की लगती हैं और एक्ट्रेस का दीवाली लुक तो हर तरफ छा गया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 22, 2022 08:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.