---विज्ञापन---

Diwali 2022: दीपिका पादुकोण का अनोखा अंदाज, ग्लैमरस लुक देख पति हुए फिदा

Diwali 2022: बॉलीवुड के सभी एक्टर-एक्ट्रेस इन दिनों दिवाली के अवसर पर एक-दूसरे के पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) इन सब से दूर नजर आ रहे हैं। ये जोड़ी किसी के पार्टी में शामिल होते नहीं दिखाई दिए। जिससे उनके ब्रेकअप की […]

Deepika Padukon
Deepika Padukon

Diwali 2022: बॉलीवुड के सभी एक्टर-एक्ट्रेस इन दिनों दिवाली के अवसर पर एक-दूसरे के पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) इन सब से दूर नजर आ रहे हैं। ये जोड़ी किसी के पार्टी में शामिल होते नहीं दिखाई दिए। जिससे उनके ब्रेकअप की खबरों को और तुल मिला। लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं अपने अंदाज में दी है, जिसपर उनके पति रणविर सिंह का भी रिएक्शन आया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर दिवाली के मौके पर एक खास अंदाज में फोटो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके पति रणवीर सिंह भी फिदा हो गए हैं। दीपिका पादुकोण ने गोल्ड लुक में अपना ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में दिवाली का दीपक लगाया है। यानी दीपिका ने अपने अंदाज में फैंस को दिवाली विश की है। दीपिका पादुकोण द्वारा फोटो शेयर किए जाने के तुरंत बाद उनका तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई और फोटो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए।

यहाँ पढ़िए – Ram Setu Film Review: दिवाली पर ‘राम सेतु ‘ का जयघोष… क्या ये फिल्म तोड़ेगी अक्षय के फ्लॉप का सिलसिला? जानें

रणवीर सिंह भी हुए फिदा

दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस फोटो देख पति रणवीर सिंह भी उनपर फिदा हो गए। रणवीर ने दीपिका की इस फोटो पर सिर्फ एक शब्द लिखा ‘स्टनर’। बस, फिर क्या था रणवीर के इस कमेंट पर भी फैंस ने अपनी बात रखना शुरू कर दिया। साथ ही रणवीर के इस कमेंट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया कि दोनों कपल अलग हो रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – 

बता दें कि पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। जब दोनों किसी दिवाली पार्टी में शामिल नहीं हुए तो अफवाहों का बाजार और भी गर्म हो गया था। हालांकि, अब दिपिका के इस पोस्ट से और पोस्ट पर पति के प्यार भरा कमेंट से साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और दोनों साथ हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 24, 2022 03:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.