-विज्ञापन-

Divya Bharti: मौत से पहले दिव्या भारती ने फाइनल की थी बड़ी डील, हादसे से पहले इस हालत में थीं एक्ट्रेस

Death Anniversary Of Divya Bharti: छोटी सी उम्र में बड़ी पहचान बनाने वाली दिव्या भारती (Divya Bharti) ने महज 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1993 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti ) का फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो लेकिन इस छोटे से सफर में ही उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। ऐसा कहा जाता है कि महज 3 साल के बॉलीवुड करियर में उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

एक सक्सेस फुल करियर के बीच में जब दिव्या भारती की मृत्यु (Divya Bharti Death) की खबर सामने आई तो पूरे फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा धक्का लगा था। आज तक एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। छोटी सी उम्र में जबरदस्त स्टारडम हासिल करने वाली दिव्या भारती की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया था। हालांकि उनकी डेथ से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं।

कई मीडिया खबरों में ऐसा दावा किया जाता है कि दिव्या भारती (Divya Bharti Before Her Death) अपनी मौत से पहले काफी खुश थीं, क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने उस दिन एक अपने लिए फोर बीएचके अपार्टमेंट की डील फाइनल की थी। कहा जाता है कि दिव्या ने इस खुशखबरी के बारे में अपने भाई कुणाल को भी बताया था। उस दिन चेन्नई से अपनी शूटिंग खत्म करते दिव्या वापस मुंबई लौटी थीं। ऐसा बताया जाता है कि उन्होंने इसकी जानकारी अपने पेरेंट्स को भी दी थी। आपको बता दें कि उस वक्त वो साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी थीं।

ऐसा बताया जाता है कि 5 अप्रैल की रात को एक्ट्रेस अपने घर पर थीं और उनके पैर में चोट भी लगी हुई थी। घटना वाले समय रात के करीब 10 बजे मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वरसोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर दिव्या अपनी दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति के साथ थीं। तीनों लिविंग रूम में बैठकर बातें कर रहे थे और बताया जाता है कि इस दौरान वह ड्रिंक भी कर रहे थे। बातों ही बातों में घर की बालकॉनी में जाती हैं और फिर ये हादसा हो जाता है। आज बेशक दिव्या हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन अपने फैन्स के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगी।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here