Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Divorce: हनी सिंह का शालिनी तलवार से हुआ तलाक, टूटा इतने सालों का रिश्ता

Honey Singh And Shalini Divorce: हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। दरअसल खबर है कि, दोनों ने 11 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। हनी सिंह […]

Honey Singh And Shalini Divorce: हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। दरअसल खबर है कि, दोनों ने 11 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद दोनों में दूरियां बढ़ने लगी और आज दोनों ने तलाक ले लिया।

यहाँ पढ़िएविराट कोहली के 71वें शतक से फूले नहीं समाईं अनुष्का शर्मा, दिया ये खास गिफ्ट

हनी सिंह का शालिनी तलवार से तलाक

Yo Yo Honey Singh accused of domestic violence by wife Shalini Talwar; plea filed in court | Hindi Movie News - Times of India

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घेरलू हिंसा का आरोप लगा था। इसी के साथ उनपर अन्य महिलाओं से संबंध बनाने का भी आरोप लगा था जिसके बाद उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी लगाई थी। कहा जा रहा है कि, शालिने ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगी थी लेकिन दोनों के बीच 1 करोड़ रुपयें का समझौता हुआ।

एलिमनी के तौर पर मिले 1 करोड़ रुपये

Yo Yo Honey Singh's wife files domestic violence case

ये भी खबर है कि, दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी तलवार को सौंपा है। इसी के साथ ये भी खबर है कि, मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी। इतना ही नहीं शालिनी तलवार के इन आरोपों के बाद हनी सिंह ने 6 अगस्त 2021 को सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया था।

यहाँ पढ़िए रणबीर कपूर के बाद ‘बीफ’ खाने को लेकर बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, वीडियो वायरल

साल 2011 में रचाई थी शादी

Shalini Talwar Honey Singh case: What are the allegations against the rapper?

हनी सिंह ने कहा था कि, ‘ये बहुत दुख की बात है और मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए है।’ हनी सिंह और शालिनी तलवार ने अपने 11 साल के रिश्ते का अंत कर दिया है। आपको बता दें, हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी साल 2011 में हुई थी। कहा जाता है कि दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरु हुई थी और 20 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और अब साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 09, 2022 12:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.