जबकि अवतार के चार सीक्वल आने वाले सालों में प्रोड्यूस किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार अब अगले नौ साल तक लगातार स्टार वार्स की फिल्में रिलीज की जाएंगी। इस साल के आखिरी यानी दिसंबर में स्टार वार्स की फिल्म द राइज ऑफ स्काई वाकर रिलीज की जाएगी। 10 साल पहले रिलीज हुई दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अवतार का दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज करने की तैयारी हो रही है।
आपको बता दें कि अवतार के कुल चार सीक्वल बनाए जा रहे हैं। अवतार के चारों सीक्वल एक एक साल के गैप पर रिलीज किए जाएंगे। हालांकि द राइज ऑफ़ स्काईवाकर के बाद स्टार वार्स की कौन सी फिल्में होंगी इनकी जानकारी सामने नहीं आई है। सभी फिल्में क्रिसमस पर रिलीज करने का अनुमान है।
आपको बता दें कि 2019 में स्टार वार्स एपिसोड 9 - द राइज ऑफ़ स्काईवाकर रिलीज होगी।
फिर 2020 में क्रुएला एंड वेस्ट साइड स्टोरी रिलीज होगी।
उसके बाद 2021 में फिल्म अवतार 2 रिलीज होगी।
2022 में फिल्म स्टार वार्स रिलीज होगी।
आपको बता दें कि जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने के लिए सिनेमाघरों में आने वाली है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में ही एवेंजर्स एंडगेम अवतार का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
ऐसे में एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए डिज्नी स्टूडियो ने अवतार 2 की घोषणा कर दी है। डिज्नी स्टूडियो ने 2009 में अवतार फिल्म को रिलीज किया था। इस फिल्म ने 2.78 अरब डॉलर की कमाई की थी।