Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वह फिलहाल 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में है और इसको लेकर आज फाइनल फैसला होने वाला है. हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल जेल से जमानत पर बाहर आ गए है. इस वीडियो में वह सलमान खान की तारीफ करते हुए दिखते हैं. तो चलिए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई क्या है.
सलमान खान की तारीफ में बोले राजपाल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है एक वीडियो में राजपाल यादव मीडिया से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनसे जमानत को लेकर पूछा गया है. तो इसपर एक्टर ने जवाब दिया है, " सलमान भाई बड़े भाई की तरह है. सलमान भाई के साथ उनके घर में बैछकर बहुत खुशी महसूस हुई है. सलमान खान जैसा इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम है.. वो हमेशा लोगों की मदद करते हैं. हमने सलमान के साथ 10 से 12 फिल्में की हैं. अभी अच्छा फील कर रहा हूं.
---विज्ञापन---
वायरल हो रहा है पुराना वीडियो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो पुराना है. अभी भी राजपाल यादव को जेल से रिहाई नहीं मिली है. एक्टर की जमानत से जुड़ा फैसला आज होने वाला है. राजपाल ने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और उसके बाद से ही वह जेल में है. एक्टर की जमानत को लेकर 12 फरवरी को सुनवाई की थी और उसके बाद आज 16 फरवरी को फिर से सुनवाई होनी है. जिससे आज पता चलेगा कि उन्हें जमानत मिलेगी या फिर नहीं.
---विज्ञापन---
जानें क्या है मामला
राजपाल यादव के इस मामले को लेकर बात करें तो यह साल 2012 का है, जब उनकी फिल्म अता पता लापता आई थी और इसका डायरेक्शन उन्होंने खुद किया था और फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी थीं. फिल्म बनाने के लिए राजपाल ने 5 करोड़ का कर्ज लिया था, जो ब्याज लगने के बाद 9 करोड़ हो गया और एक्टर इसे चुका नहीं पाए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. अदालत की ओर से इस मामले में कहा गया कि उन्हें 25 मौके दिए गए थे. हालांकि उसके बाद भी वह यह कर्ज नहीं चुका पाए थे. जिसके कारण उन्हें आखिर में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा.
इन सेलेब्स ने की राजपाल यादव की मदद
हालांकि राजपाल यादव के जेल जाने के बाद सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अनूप जलोटा, अजय देवगन, डेविड धवन, राव इंद्रजीत सिंह,मीका सिंह जैसे तमाम सेलेब्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इन सेलेब्स ने राजपाल को 9 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए अच्छा खासा अमाउंट और कुछ ने अपनी अगली फिल्म में काम किया दिया है.
यह भी पढ़ें- जेल में बंद Rajpal Yadav की रिहाई की दुआ मांग रहा ये एक्टर, बोले- वो रेयर टैलेंट…