धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो गई है. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस मूवी ने अपने पहले दिन 102 करोड़ का भारत में शानदार कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं पेड़ प्रीव्यू में भी फिल्म ने करीब 43 करोड़ की कमाई की है. वहीं, फिल्म के सोशल मीडिया पर तमाम वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया एक रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली के पासपोर्ट की फोटो वायरल हो रही है, जिसको लेकर फैंस ने एक अलग ही कनेक्शन निकाल डाला है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी का पासपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके पासपोर्ट का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद किरदार के बर्थ डेट को लोग मुंबई के 26/11 हमले से कनेक्ट कर रहे हैं. हमजा की बर्थ डेट 26 नवंबर 1979 लिखी हुई है. लोगों ने इसको 26/ 11 टेरर अटैक से कनेक्ट करते हुए एक बेहतरीन राइटिंग बताया है.

---विज्ञापन---

फैंस ने ढूंढा हमजा और 26/11 अटैक का कनेक्शन

नेटवर्क 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस जानकारी के बाद एक्स यानी कि ट्विटर पर हलचल मचा दी है. यूजर ने पासपोर्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, "हमजा अली मजारी की बर्थ डेट, आदित्य धर द्वारा एक और बेहतरीन डिटेलिंग." इस पोस्ट ने फिल्म में दिखाए गए पासपोर्ट में लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. दर्शकों ने 26 नवंबर की बर्थ डेट को भारत के सबसे भयानक आतंकी हमले से जोड़ा है. 2008 में मुंबई के कई स्थानों में,ताज होटल में, रेलवे स्टेशन को टेररिस्ट ने निशाना बनाया था. इन हमलों में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे.

---विज्ञापन---

पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी यहीं खत्म नहीं होती है. फैंस ने उसपर लिखी दूसरी डेट की ओर इशारा करते हुए सुझाव दिया कि उन्हें भी सावधानी से चुना गया था. एक यूजर ने बताया कि पासपोर्ट की एंडिंग डेट 21 सितंबर 2008 है, उस समय से मेल खाती है जब खुफिया चेतावनियों के बाद दिल्ली में बम धमाकों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया था. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उस डेट को उन रिपोर्ट्स से भी जोड़ा जिनमें कहा गया था कि भारतीय सैनिक बलों ने जम्मू और कश्मीर में हुए चपनारी हत्याकांड के संदिग्ध आबिद हुसैन को मार गिराया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

लोगों ने की आदित्य धर की तारीफें

धुरंधर 2 की एक बारीक डिटेलिंग के बाद लोगों के बीच अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं. डायरेक्टर आदित्य धर की लोग तारीफें कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग उनका थोड़ा बहुत मजाक भी उड़ा रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि फैंस बहुत ध्यान से फिल्म की एक-एक डिटेलिंग पर नजर आए हैं.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

धुरंधर द रिवेंज को लेकर बात करें तो यह फिल्म एक भारतीय अंडरकवर एजेंट जसकिरत सिंह रंगी के बारे में है. जो पाकिस्तान हमजा अली मजारी बनकर जाता है. इस फिल्म में हमजा का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- ‘उन्हें खतरा…’ Dhurandhar 2 देखने बाद आदित्य धर के लिए ये क्या बोल गए राकेश रोशन, कहा-‘समझा जाना…’