Dhurandhar Song Hawa Hawa Singer: दिसंबर 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' न सिर्फ अपने एक्शन और सस्पेंस, बल्कि अपने म्यूजिक के लिए भी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों को थियेटर तक खींचने के लिए पुरानी यादों का बखूबी इस्तेमाल किया है. खास तौर पर 80 के दशक के सुपरहिट गाने 'हवा हवा' के रीमेक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. हालांकि ये गाना एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था. ऐसे में इसके लिए आदित्य धर ने तगड़ी रकम चुकाई है.
कॉपीराइट का बदलता दौर
हसन जहांगीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि पहले गानों की नकल या इस्तेमाल के लिए पैसे देने का चलन नहीं था, लेकिन अब सिस्टम बदल गया है. उन्होंने खुशी जताई कि मेकर्स ने ईमानदारी से राइट्स खरीदे. दिलचस्प बात यह है कि जहां बॉलीवुड मेकर्स ने इसके लिए लाखों चुकाए, वहीं जहांगीर ने अपने देश के शो 'पाकिस्तान आइडल' को यह गाना मुफ्त में इस्तेमाल करने दिया था.
---विज्ञापन---
50,000 डॉलर में खरीदे 'हवा हवा' के राइट्स
फिल्म में 1987 के मशहूर पॉप ट्रैक 'हवा हवा' का इस्तेमाल किया गया है. इस गाने के ओरिजिनल सिंगर, पाकिस्तान के हसन जहांगीर ने हाल ही में खुलासा किया कि आदित्य धर और उनकी टीम ने इस गाने के इस्तेमाल के लिए उनसे बाकायदा इजाजत ली. इसके बदले उन्हें 50,000 डॉलर (लगभग 42-46 लाख भारतीय रुपये) का भुगतान किया गया.
---विज्ञापन---
मॉडर्न ट्विस्ट के साथ 'हवा हवा' का जादू
40 साल पुराने इस क्लासिक गाने को 'धुरंधर' में EDM (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) और कैची बीट्स के साथ रीमेक किया गया है. पुराने और नए म्यूजिक का यह फ्यूजन आज की पीढ़ी को खूब पसंद आ रहा है और यह फिल्म के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्स में से एक बन गया है.
टाइटल ट्रैक और पंजाबी लोक संगीत का तड़का
फिल्म के एल्बम में कुल 6 ओरिजिनल गाने और 5 एडिशनल ट्रैक (कुल 11) हैं. इसका टाइटल ट्रैक खास तौर पर चर्चा में है क्योंकि इसमें पंजाबी लोक संगीत (Folk) को मॉडर्न हिप-हॉप के साथ मिलाया गया है. यह ट्रैक फिल्म की 'हाई-ऑक्टेन' एनर्जी को बखूबी दर्शाता है.
'धुरंधर 2' का बढ़ता क्रेज
रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की भारी सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट की तैयारी है. 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि पहले पार्ट की तरह इसके सीक्वल में भी कुछ पुराने गानों का नया अवतार देखने को मिलेगा.