Dhurandhar Vs Avatar 3 Box Office Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था. इस तरह इस फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी इसकी धुआंधार कमाई जारी है. वहीं इसी बीच सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' भी रिलीज हुई थी, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि ये भारत में 'धुरंधर' के कलेक्शन पर असर डाल सकती है, लेकिन ये फिल्म भारत में धुरंधर के आस-पास भी नहीं है. 'अवतार 3' को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं. आइए जानते हैं 'अवतार 3' के लिए कैसा रहा 12वां दिन और 'धुरंधर' ने 26वें दिन कितना कलेक्शन किया…

धुरंधर का 26वें दिन कलेक्शन

सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म का जादू लगातार चलता हुआ दिख रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है. ऑडियंस में इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. बता दें कि इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का 26वां दिन भी अच्छा रहा है. Sacnilk के अनुसार, इस फिल्म ने 26वें दिन भारत में करीब 11.25 करोड़ रूपये का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म को ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

---विज्ञापन---

अवतार 3 का 12वें दिन कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड तो जबरदस्त है, लेकिन 'धुरंधर' के मुकाबले भारत में काफी कम रहा है. बता दें कि 'अवतार 3' ने Sacnilk के अनुसार, भारत में 12वें दिन करीब 5.15 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है. इस तरह इस फिल्म ने बीते 12 दिनों में भारत में लगभग 148.05 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 7100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

---विज्ञापन---

'धुरंधर' का भारत में कुल कलेक्शन

सिनेमाघरों में 'धुरंधर' फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन बीत चुके हैं. फिल्म 5 दिसंबर से ही लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है. देखिए इस तरह रहा ओपनिंग डे से लेकर 26वें दिन तक का कलेक्शन-

  • पहले दिन का कलेक्शन (5 December) - 28 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन का कलेक्शन (6 December) - 32 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन का कलेक्शन (7 December) - 43 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन का कलेक्शन (8 December) - 23.25 करोड़ रुपये
  • पांचवें दिन का कलेक्शन (9 December) - 27 करोड़ रुपये
  • छठवें दिन का कलेक्शन (10 December) - 27 करोड़ रुपये
  • सातवें दिन का कलेक्शन (11 December) - 27 करोड़ रुपये
  • आठवें दिन का कलेक्शन (12 December) - 32.5 करोड़ रुपये
  • नौवें दिन का कलेक्शन (13 December) - 53 करोड़ रुपये
  • दसवें दिन का कलेक्शन (14 December) - 59 करोड़ रुपये
  • 11वें दिन का कलेक्शन (15 December) - 30.5 करोड़ रुपये
  • 12वें दिन का कलेक्शन (16 December) - 30.5 करोड़ रूपये 
  • 13वें दिन का कलेक्शन (17 December) - 25.5 करोड़ रूपये 
  • 14वें दिन का कलेक्शन (18 December) - 23.25 करोड़ रूपये 
  • 15वें दिन का कलेक्शन (19 December) - 22.5 करोड़ रूपये 
  • 16वें दिन का कलेक्शन (20 December) - 34.25 करोड़ रूपये 
  • 17वें दिन का कलेक्शन (21 December) - 38.5 करोड़ रूपये 
  • 18वें दिन का कलेक्शन (22 December) - 16.5 करोड़ रूपये 
  • 19वें दिन का कलेक्शन (23 December) - 19.25 करोड़ रूपये
  • 20वें दिन का कलेक्शन (24 December) - 18.00 करोड़ रूपये
  • 21वें दिन का कलेक्शन (25 December) - 25.00 करोड़ रूपये
  • 22वें दिन का कलेक्शन (25 December) - 15.00 करोड़ रूपये
  • 23वें दिन का कलेक्शन (27 December) - 20.5 करोड़ रूपये
  • 24वें दिन का कलेक्शन (28 December) - 22.5 करोड़ रूपये
  • 25वें दिन का कलेक्शन (29 December) - 10.5 करोड़ रूपये
  • 26वें दिन का कलेक्शन (30 December) - 11.25 करोड़ रूपये
  • कुल कलेक्शन (भारत) - 712.25 करोड़ रूपये