Aditya Dhar Movie: आदित्य धर इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला. फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाऊ हिंदी फिल्म भी बनी. फिल्म के किरदारों और पूरी टीम की जमकर तारीफ हुई. फिल्म अब तक दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ‘धुरंधर’ के अलावा भी 2025 में आदित्य धर की एक और फिल्म आई थी. चलिए आज आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं.
बनने में लगे 9 साल
हम बात कर रहे हैं साल 2025 में आई फिल्म ‘धूम धाम' की, जिसे आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में उनकी पत्नी यामी गौतम लीड रोल में हैं. धूम धाम को बनाने की तैयारी आदित्य 2016 से ही कर रहे थे. तब इस फिल्म को रात बाकी नाम दिया गया था और फिल्म में कैटरीना कैफ और फवाद खान को लीड रोड में लिया जाना था. लेकिन कई कारणों की वजह से ये फिल्म बन नहीं पाई और फिर कहानी और किरदारों में भी बदलाव लाया गया.
---विज्ञापन---
लीड हीरोइन बनीं पत्नी यामी गौतम
फिल्म के बारे में आदित्य धर ने बताया कि "हमने इसमें थोड़ा बदलाव किया. हमने इसे कंटेम्पररी बनाया और इसे आज की कहानी बनाई". इसके बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘धूम धाम’ रखा गया और इसमें लीड हीरोइन के तौर पर यामी गौतम और प्रतीक गांधी को साइन किया गया. 2025 में रिलीज हुई धूम धाम एक जबरदस्त एक्शन कॉमेडी फिल्म है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं.
---विज्ञापन---