---विज्ञापन---

‘Dhurandar 2’ का टीजर रिलीज होते ही क्यों दर्ज हुई FIR? वजह जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. लेकिन इसके साथ ही शूटिंग के दौरान साउथ मुंबई में बिना इजाजत ड्रोन उड़ाने के आरोप में टीम पर पुलिस केस भी दर्ज हो गया है. सस्पेंस और एक्शन के बीच फिल्म विवादों में घिर गई है.

dhurandhar 2 Location Manager FIR

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह और नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने आखिरकार वह धमाका कर दिया है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. कल इंस्टाग्राम पर 'Tomorrow 12:12' का सस्पेंस क्रिएट करने के बाद, आज तय समय पर फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. हालांकि, टीजर की सफलता के बीच फिल्म कानूनी मुश्किलों में भी फंस गई है. साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने को लेकर फिल्म की टीम पर गाज गिरी है.

हाई-सिक्योरिटी इलाके में ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी

फिल्म की चर्चा के बीच एक बड़ी खबर मुंबई पुलिस से आई है. साउथ मुंबई के फोर्ट इलाके में, जिसे बेहद संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है, वहां बिना आधिकारिक अनुमति के ड्रोन उड़ाने के आरोप में फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया है.

---विज्ञापन---

लोकेशन मैनेजर पर दर्ज हुई एफआईआर

मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में 1 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों द्वारा जारी किए गए वैध आदेशों की जानबूझकर अनदेखी की और बिना परमिशन के संवेदनशील इलाके में ड्रोन का इस्तेमाल किया.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान जैसा बनाया गया था लुक

शूटिंग के दौरान इस ऐतिहासिक इलाके को पाकिस्तान की किसी पुरानी और भीड़भाड़ वाली गली जैसा लुक दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, जिस दिन यह घटना हुई, उस समय अभिनेता संजय दत्त भी क्रू के साथ मौके पर मौजूद थे. शूटिंग का यह तीसरा दिन था, लेकिन ड्रोन के इस्तेमाल ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं.

विवादों के बीच टीजर ने मचाया तहलका

भले ही फिल्म की टीम कानूनी पचड़े में फंसी हो, लेकिन दर्शकों के बीच 'धुरंधर 2' का क्रेज कम नहीं हुआ है. टीजर को मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि आदित्य धर एक बार फिर एक बड़ी देशभक्ति और एक्शन वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म के संवाद और बैकग्राउंड म्यूजिक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

12:12 पर रिलीज हुआ 'धुरंधर 2' का टीजर

रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने कल सोशल मीडिया पर जो सस्पेंस बनाया था, उसका राज आज दोपहर खुल गया. ठीक 12:12 बजे फिल्म 'धुरंधर 2' का पहला टीजर जारी किया गया. टीजर में रणवीर सिंह का इंटेंस लुक और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखकर फैंस हैरान हैं. रिलीज होते ही यह वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गया है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---