---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Teaser: घर में घुसेगा भी और… पहले से भी ज्यादा खूंखार हुआ हमजा, एक-एक सीन देखकर दहल उठेगा दिल

Dhurandhar 2 Teaser Rreleased: रणवीर सिंह और अदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद मूवी को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है.

Dhurandhar 2 Teaser Released: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका टीजर अपने निर्धारित समय 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज कर दिया गया है. इसमें कोई शक नहीं कि 'धुरंधर 2' का टीजर जबरदस्त और शानदार है. ये कहना गलत नहीं होगा कि टीजर ने मूवी को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है. जिस बेसब्री से फैंस मूवी के टीजर का इंतजार कर रहे थे, अब उसकी दोगुनी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर 'धुरंधर 2' का टीजर कैसा है?

रणवीर सिंह ने कहा, ये नया हिंदुस्तान…

एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' (द रिवेंज) का टीजर शेयर किया है. जो कुछ ही मिनट में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके साथ ही उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी दिया. जहां उन्होंने लिखा, 'ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी…, धुरंधर: द रिवेंज टीजर आउट. फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.'

---विज्ञापन---

कैसा है 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर?

'धुरंधर: द रिवेंज' की शुरुआत वहीं से होती है, जहां पर फिल्म का पहला पार्ट खत्म होता है. इसके बाद टीजर रणवीर सिंह के हमजा बनने की शुरुआत और उसके मकसद को दिखाता है. टीजर में हमजा पहले से भी ज्यादा खूंखार और खतरनाक दिखाई दे रहा है. टीजर की शुरुआत से लेकर आखिर तक एक-एक सीन में इतना खून खराबा है कि इसे देख किसी का दिल दहल उठेगा. टीजर देखकर साफ है कि यह हमजा कराची पर राज करने वाला है.

---विज्ञापन---

टीजर के बैकग्राउंड म्यूजिक

'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन को भी देखा गया है. लेकिन टीजर हमजा की महबूबा सारा अर्जुन और अक्षय खन्ना कहीं दिखाई नहीं दिए. वहीं, टीजर के बैकग्राउंड का म्यूजिक बता रहे है कि इस बार फिल्म की एल्बम कमाल करने वाली है. टीजर देखने के बाद अब फैंस को बड़ी ही बेसब्री से 19 मार्च का इंतजार है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---