धुरंधर 2025 में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब इसका सीक्वल पार्ट धुरंधर द रिवेंज भी रिलीज को तैयार है. फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को दस्तक देगी. हालांकि उससे पहले यानी कि आज 17 मार्च को शाम 7:30 बजे मुंबई के गोरेगांव में नेस्को सेंटर में एक ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा जा रहा है. जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. यह कार्यक्रम एक बड़े लेवल पर आयोजित होने की उम्मीद है. जहां पर फिल्म की कास्ट और क्रू मेंबर्स भी मौजूद होंगे. इसके अलावा वहां पर हजारों की संख्या में फैंस भी पहुंचने वाले हैं. तो चलिए एक बार नजर डालते हैं इस पूरे इवेंट पर.
फिल्म के सीक्वल को लेकर तब से बातें चल रही है जब से इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. इस मूवी को न सिर्फ थिएटर्स में बल्कि ओटीटी पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. वहीं, जैसे ही फिल्म के दूसरे पार्ट का ट्रेलर लॉन्च हुआ वैसे ही इसकी चारों ओर ऑनलाइन जमकर चर्चाएं शुरू हो गई. लगातार एडवांस बुकिंग में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस पहले दिन के शो के टिकट बुक कर रहे हैं और ज्यादातर शहरों में फर्स्ट डे के शो फुल आ रहे हैं.
---विज्ञापन---
हजारों की संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद
वहीं, इस म्यूजिक लॉन्च को लेकर बात करें तो इसे Spotify Premium स्पॉन्सर कर रहा है और चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को इस स्पेशल इवेंट में शामिल होने का मौका भी दिया है. स्पॉटीफाई ने लोगों को इवेंट में शामिल होने के लिए ऐप के अंदर ही इनवाइट भेजा है. जिसके बाद इन इनवाइट्स को पाने के बाद फैंस काफी खुश हैं. बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में 2500 से 3000 तक फैंस के पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, धुरंधर 2 के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में अगर आप शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इसके लिए स्पॉटिफाई एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.इस इवेंट की एंट्री पूरी तरह से फ्री है.
---विज्ञापन---
इवेंट में शामिल होंगे फिल्म के एक्टर्स
इस इवेंट में धुरंधर फिल्म के सारे गाने रिलीज किए जाएंगे. वहीं, इसका पहला गाना आरी-आरी पहले ही 12 मार्च को रिलीज हो चुकी है. इस म्यूजिक लॉन्च में रणवीर सिंह के हमजा अली मजारी के दमदार लुक की झलक देखने को मिलेगी. जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बता दें कि शाश्वत सचदेव ने फिल्म के म्यूजिक कंपोजर, अरेंज और प्रोग्राम्ड का काम किया है. इतना ही नहीं इस इवेंट में फिल्म के कलाकार और संगीतकार भी शामिल होंगे, जो कि लाइव परफॉर्मेंस दे सकते हैं. यह कार्यक्रम पूरे ढाई घंटे तक चलने की उम्मीद जताई जा रही है.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी. यह फिल्म गुड़ी पड़वा उगादी और ईद के त्योहारों के मौके पर रिलीज होगी. यह फिल्म पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में देखी जा सकेगी. मूवी में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी, रिलीज से पहले फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़