Dhurandhar 2 First Review Out: रिलीज से महज कुछ घंटे पहले रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर एक ऐसी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने फिल्म जगत में खलबली मचा दी है. दिग्गज फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (RGV) ने फिल्म का 'फर्स्ट रिव्यू' देते हुए इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म करार दिया है. आइए जानते हैं फिल्म को लेकर उन्होंने और क्या कहा है…
हॉलीवुड के दिग्गजों को दी सलाह
राम गोपाल वर्मा फिल्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड निर्देशकों स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को अपना सारा काम छोड़कर 'धुरंधर 2' देखने की सलाह दे डाली. उनका मानना है कि इस फिल्म ने सिनेमाई तकनीकी और विजुअल्स के मामले में वैश्विक स्तर के नए मानक स्थापित किए हैं.
---विज्ञापन---
'शोले' और 'मुगल-ए-आजम' से तुलना
आरजीवी ने अपने 'एक्स' (X) अकाउंट पर लिखा कि 'धुरंधर 2' भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों 'शोले' और 'मुगल-ए-आजम' को भी पीछे छोड़ देगी. उनके अनुसार, इस फिल्म के सामने अब तक की सभी बड़ी फिल्में 'टीवी सीरियल' जैसी नजर आएंगी. उन्होंने इसे "इंडियन सिनेमा में एक क्वांटम लीप बताया है.
---विज्ञापन---
आदित्य धर के निर्देशन का जादू
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने सिनेमाई नियमों को तोड़ा है और ऑडियो-विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है, वह अद्भुत है. फिल्म का सामाजिक प्रभाव और दर्शकों के बीच इसका क्रेज एक अलग ही स्तर का अनुभव देता है.
19 मार्च को महा-धमाका
रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म कल, यानी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. यह फिल्म केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी एक साथ रिलीज होगी. वहीं आज यानी 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. आरजीवी के इस रिव्यू के बाद साउथ और बॉलीवुड, दोनों ही इंडस्ट्री के सितारों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है.
रणवीर सिंह का 'पावरहाउस' परफॉर्मेंस
फिल्म में रणवीर सिंह को एक बार फिर उनके सबसे आक्रामक और इंटेंस अवतार में देखना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है. आरजीवी के ट्वीट ने यह कन्फर्म कर दिया है कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर केवल कमाई के रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ेगी, बल्कि सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगी.