Dhurandhar 2 Fame Actor Gaurav Gera: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में मोहम्मद आलम का किरदार निभा दुनिया भर में फेमस हुए एक्टर गौरव गेरा एक बार फिर से चर्चा छाए हुए हैं. 'धुरंधर' में उनकी ट्रांसपेरेंट एक्टिंग ने सभी को हैरान कर दिया. फिल्म के देखने के बाद हर किसी ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की. फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर 2' में भी उनके काम ने काफी तारीफे बटोरी. इस समय 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई-नई कहानियां लिख रही है. इसी बीच एक्टर गौरव गेरा ने सोशल मीडिया पर 28 साल पुराना लेटर शेयर किया है, जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उनके इस लैटर ऐसा क्या लिखा है.
शेयर किया 1998 का लेटर
एक्टर गौरव गेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सालों पुराना हाथ से लिखा हुआ लेटर शेयर किया है. गौरव गेरा का ये लेटर 1998 का है, जिसे उन्होंने अपने माता-पिता के लिए लिखा था. अपनी इस पोस्ट में गौरव ने बताया कि यह लेटर उन्होंने एक्टिंग के सेक्टर में अपना करियर बनाने से पहले लिखा था. जब उन्हें दिल्ली से मुंबई आए हुए कुछ ही समय हुआ था. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि समय के बीतने और अपने सफर पर विचार करते हुए 28 साल बीत चुके हैं.
---विज्ञापन---
अभी बहुत कुछ सीखना…
गौरव गेरा ने इस 28 साल पुराने लेटर में लिखा, 'प्यारे मम्मी और पापा, आप लोग कैसे हैं? मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं. पैसों के मामले में अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा. दिल्ली के मुकाबले यहां काम के बहुत मौके मिलते हैं. बाकी खर्चों में टेलीफोन, बिजली, गैस और पानी के बिल और भोजन शामिल हैं. मम्मी-पापा, भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है.'
---विज्ञापन---
इस धुरंधर का…
इस लेटर पोस्ट के साथ गौरव ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे माता-पिता को यह लेटर 3 दिसंबर 1998 को मिला. मुंबई आए हुए मुझे एक महीने से भी कम समय हुआ था. यह 28 साल पहले की बात है. इसलिए कोई ईमेल या मैसेज नहीं. बेशक उसके बाद खूब टीवी, कुछ फिल्में, एड फिल्में, म्यूजिक ड्रामा, रेडियो, टिकटॉक, रील्स… उतार-चढ़ाव से भरा एक प्यारा सफर रहा. भगवान मेहरबान रहे. लेकिन इस धुरंधर का… पता नहीं भविष्य में क्या होगा. लेकिन मैं अपने आपको आशावान बने रहने के लिए और माता-पिता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.'