Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2’ के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. 'धुरंधर 2’ का इंतजार लोग बड़ ही बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए करोड़ों की कमाई कर ली है. इसके अलावा, फिल्म के ट्रेलर और रिलीज हुए गाने को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन के अनुसार, 'धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. चलिए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन आखिर कितनी कमाई कर सकती है.
एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई
सबसे पहले बात करते हैं ‘धुरंधर 2’ के एडवांस बुकिंग की, जो इस समय रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर द रिवेंज’ के पहले दिन और प्रीव्यू शो को मिलाकर 8 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिसमें करीब 6 लाख टिकट हिंदी ऑडियंस के बीच बिके हैं. फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए 38.57 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म के 19342 शो भी बुक हो चुके हैं. इसी के साथ फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही रिकॉर्ड बना दिया है.
---विज्ञापन---
टूटेगा ‘बहुबली’ और ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड!
एडवांस बुकिंग के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' को छोड़ कर 'जवान', 'पठान', 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' की हिंदी में एडवांस बुकिंग के जरिए 6.50 लाख टिकट बेची गई थी. वहीं, 'जवान' के 5.57 लाख टिकट, 'पठान' के 5.56 लाख टिकट, 'केजीएफ: चैप्टर 2' के हिंदी में 5.15 लाख टिकट और 'एनिमल' के 4.60 लाख टिकबिके थे.
---विज्ञापन---
पहले दिन कितना कमा सकती हैं 'धुरंधर 2'?
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ को पार जा सकता है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जो बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई करेगी. इससे पहले रणबीर सिंह की ‘एनिमल’ ने 63 करोड़ और प्रभास की 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' ने हिंदी में 41 करोड़ की ही कमाई की थी. हालांकि, 'बाहुबली 2' ने सभी भाषाओं के साथ पहले दिन 121 करोड़ का कलेक्शन किया था.