Dhurandhar 2 Box office Collection Day 9: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को 9 दिन बीत चुके हैं और लगातार यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. फिल्म ने कई बड़ी मूवीज के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं, फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में दुनिया भर में 1,128.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की है.
धुरंधर 2 ने अब तक किया इतना कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया था और पेड़ प्रीव्यू में इस मूवी ने 43 करोड़ की कमाई की थी. इस तरह से फिल्म ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़, पांचवे दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़ और आठवें दिन 49.70 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया. फिल्म ने आठ दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ कर लिया है और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़.
---विज्ञापन---
9वें दिन मूवी ने कमाए इतने करोड़
वहीं, मूवी के 9वें दिन के कलेक्शन यानी कि शुक्रवार की कमाई के बारे में बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने 41.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी की कमाई में गिरावट देखी गई है. शुक्रवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुल 32 प्रतिशत रही है. धुरंधर ने शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई हिंदी में की है, जो कि 32.50 करोड़ रही. इसके अलावा कन्नड़ में 25 लाख, मलयालम में 10 लाख, तमिल में 85 लाख, तेलुगु में 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
---विज्ञापन---
फिल्म ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन
धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ का किया है और फिल्म ने ओवरसीज में 274 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने दुनिया भर में 1128.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने दुनिया भर के कलेक्शन से ही तमाम मूवी को पछाड़ दिया है. फिल्म ने कांतारा 2 के ऑल टाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है, जो 852.36 करोड़ है. छावा का कलेक्शन 807.91 करोड़, पठान का 1055 करोड़ और कल्कि 2898 एडी ने 1042 करोड़ का कलेक्शन किया था. इन सभी मूवी के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन को धुरंधर ने पीछे छोड़ दिया था.
धुरंधर 2 ने तोड़ इन फिल्मों का रिकॉर्ड
इसके अलावा धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते की कमाई में भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसने धुरंधर (207.25 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2(498.85 करोड़) , कल्कि 2898 एडी (392.45 करोड़), RRR(477.50 करोड़), जवान(368.28 करोड़), बाहुबली (539 करोड़), पठान (330.25 करोड़), छावा (231.05 करोड़) और दंगल (197.54 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- झूठ बोल रहे हैं अनुराग डोभाल? यूट्यूबर की पत्नी रितिका ने ससुराल वालों को लेकर किया बड़ा खुलासा