धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और लगातार इस मूवी के शोज फुल जा रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर एक्शन, थ्रिल और इसके किरदारों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का कलेक्शन किया था और यह लगातार शानदार कमाई कर रही है. वहीं, मूवी ने छठे दिन कितनी कमाई की है चलिए जानते हैं.

5 दिनों में धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, धुरंधर ने ओपनिंग डे पर 102 करोड़ का कलेक्शन किया था और पेड़ प्रीव्यू में मूवी ने 43 करोड़ कमाए थे. इस तरह से इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 145 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन मूवी ने 80.72 करोड़ कमाए, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. वहीं, मूवी ने 5वें दिन 65 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया था. फिल्म ने पांच दिनों में 519 करोड़ की कमाई कर ली.

---विज्ञापन---

6वें दिन धुरंधर 2 ने किया इतना कलेक्शन

धुरंधर के 6वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 56.55 करोड़ की कमाई की. जिसमें से मूवी ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में 52 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके अलावा कन्नड़ में 20 लाख, मलयालम में 15 लाख, तमिल में 1.10 करोड़ और तेलुगु में 3.10 करोड़ की कमाई की है. इस मूवी की ऑक्यूपेंसी मंगलवार को सिर्फ 36 प्रतिशत रही है. जो कि सोमवार के मुकाबले कम है. वहीं, फिल्म ने 6 दिनों में भारत में 576.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इस मूवी में 919 करोड़ की बेहतरीन कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि धुरंधर 2 साल 2025 की धुरंधर की सीक्वल है,जो कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है. इस मूवी में रणवीर सिंह लीड रोल में है. इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन, उदयबीर संधू जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना भी दिखाई दिए थे, लेकिन इस पार्ट में उनकी मौत हो जाती है और दर्शकों ने उन्हें दूसरे पार्ट में काफी मिस किया है.

यह भी पढ़ें- ‘सुपरमैन’ फेम इस एक्ट्रेस के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, दोस्त ने बताई अभिनेत्री की अंतिम इच्छा