---विज्ञापन---

‘नफरत और हिंसा इसके DNA में..’ Ranveer Singh की Dhurandhar नहीं आई Dhadak 2 की डायरेक्टर को रास! कह डाली ऐसी बात

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ओटीटी पर रिलीज के बाद से फिर से चर्चा में है. फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. हालांकि इस बीच धड़क 2 की डायरेक्टर साजिया इकबाल ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में फिल्म को लेकर अपनी राय पेश की है और इसे नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया है.

Dhurandhar-Shazia Iqbal

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और यह ब्लॉकबस्टर हिट रही है. इसकी लोगों ने जमकर तारीफें भी की हैं. यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी धुरंधर की जमकर तारीफें की हैं. हालांकि धड़क 2 की डायरेक्टर शाजिया इकबाल को रणवीर सिंह की ये फिल्म कुछ खास रास नहीं आई है. उन्होंने फिल्म को नफरत फैलाने वाला बताया है.

साजिया ने फिल्म को बताया नफरत फैलाने वाली

दरअसल, शाजिया इकबाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है. उन्होंने इस पोस्ट में धुरंधर को लेकर बात की है. उन्होंने पोस्ट पर लिखा, "कितनी घिनौनी फिल्म है. यह छिपी हुई नहीं है, यह अनजाने में नहीं हुई है - नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के डीएनए में ही है.हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन इस मूवी का गाना उसके बैकग्राउंड में लगाया है.

---विज्ञापन---

धुरंधर के लिए कही ये बात?

इसके अलावा उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, "लेकिन ये एक "अच्छी बनी" फिल्म है दोस्तों..इसमें बढ़िया बैकग्राउंड म्यूजिक है.शाबाश, इंडस्ट्री के दोस्तों. खुशी है कि आप में से ज्यादातर लोग अल्पसंख्यकों की परवाह नहीं करते, अपनी इस घोर उदासीनता को छुपाने की भी जहमत नहीं उठाते.इस स्टोरी के साथ भी उन्होंने धुरंधर फिल्म का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग फा9ला लगाया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

बता दें कि रणवीर सिंह की धुरंधर का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. इस फिल्म को ऐसे तो ज्यादा प्रमोट नहीं किया गया, लेकिन उसके बाद भी सिनेमाघरों में फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है. फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होने के बाद हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. मूवी में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना. आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Vijay Devarakonda संग शादी की खबरों पर Rashmika Mandanna ने किया रिएक्ट, अफवाहों पर खुद बताया सच


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---