Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका की सासू मां डेनिस जोनस ने ऐसे किया है अपनी बहू का स्वागत, लिखा इमोशनल मैसेज

प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। राजशाही अंदाज़ में इस कपल ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की। […]


प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। राजशाही अंदाज़ में इस कपल ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की। दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है। 1 दिसंबर को जहां देसी गर्ल ने क्रिश्चियन वेडिंग की तो वहीं दो दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। दोनों की इस आलीशान शादी की चर्चा भारतीय मीडिया के साथ साथ विदेशी मीडिया में खूब हुई है। शादी के बाद दोनों ने 4 दिसंबर को दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। 

वहीं शादी के बाद प्रियंका का ससुराल में काफी गर्म जोशी से स्वागत हुआ है। पीसी के ससुरालवालों ने उन्हें बेहद ही खास वेलकम किया है। हाल ही में प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने सोशल मीडिया पर खुद प्रियंका का वेलकम किया है। उन्होने प्रियंका की क्रिश्चियन वेडिंग की एक पिक्चर शेयर की है।

 इस पिक्चर में प्रियंका ब्राइडमेड्स के साथ दिख रही हैं। तो वहीं एक और पिक्चर में वो अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही है। ये तस्वीर शेयर कर उन्होंने प्रियंका का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है। 

उन्होंने मैसेज में लिखा कि, आपका स्वागत है श्रीमती जोनास !! मेरा दिल आप दोनों के लिए खुशी और प्यार के साथ बहता (ओवरफ्लो हो रहा) है। भगवान केवल आपके सामने सबसे अच्छा है। जीवन भर का प्यार, एकता की यात्रा, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ, माँ। वाकई में निक की मॉम ने प्रियंका का अपनी बेटी के तौर पर ही स्वागत किया है। साफ है कि प्रियंका अब जोनस फैमिली की बहू बन चुकी है।

pc-instagram

First published on: Dec 08, 2018 04:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.