---विज्ञापन---

DeepVeer: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बताया ‘माई क्वीन’, सुर्खियों में पोस्ट

Ranveer Singh Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बीते दिनों फैली एक खबर ने सबको दंग कर दिया। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुईं कि शादी के 4 बाद ये जोड़ा तलाक लेने जा रहा है। इन्हीं रुमर्स के बीच रणवीर सिंह […]

Ranveer Singh, Deepika Padukone, DeepVeer, DeepVeer News, Ranveer Singh News, Deepika Padukone News,
DeepVeer: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बताया 'माई क्वीन', सुर्खियों में पोस्ट

Ranveer Singh Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बीते दिनों फैली एक खबर ने सबको दंग कर दिया। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुईं कि शादी के 4 बाद ये जोड़ा तलाक लेने जा रहा है। इन्हीं रुमर्स के बीच रणवीर सिंह का एक ट्वीट ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो पत्नी को ‘माई क्वीन’ (My Queen) बताते नजर आए हैं।

यहाँ पढ़िए – Maja Maa Screening: मजा मा की स्क्रिनिंग में सितारों का मेला, नोरा-अनन्या के लुक ने जीता फैंस का दिल

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बताया ‘क्वीन’

रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। दरअसल, बीते दिन ट्वीट कर इस बात की अनाउंसमेंट की गई कि दीपिका पादुकोण, पॉपुलर जूलरी ब्रांड की ब्रैंड एंबेसडर बन गई हैं। इसी पोस्ट को देख पति रणवीर सिंह फूले नहीं समाए और उन्होंने ट्वीट कर दीपिका को अपनी क्वीन बता दिया। ट्वीट पर कमेंट कर रणवीर सिंह ने लिखा,’माई क्वीन! हमें प्राउड फील करा रही है।’

अलगाव की खबर हुई थी वायरल

कुछ दिनों पहले कपल को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसमें ये दावा किया गया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच चीजें सही नहीं चल रही हैं। इसी ट्वीट को देख लोग ये कयास लगाने लगे कि शादी के 4 साल बाद ये जोड़ा अलग होने की सोच रहा है। इसके बाद दीपिका पादुकोण को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और तो और एक्ट्रेस जब एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो उनके हाथ से इंगेजमेंट रिंग भी गायब थी।

यहाँ पढ़िए – Happy Birthday Rishabh Pant: उर्वशी रौतेला का ऋषभ पंत को Flying Kiss, खूबसूरत अंदाज में किया बर्थडे विश, Video

फिर साथ काम करेगा जोड़ा

अफवाहों के बाजार के बीच ये भी खबर सामने आ रही है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोबारा फिल्म में साथ नजर आएंगे। मतलब साफ है कि जोड़े की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतेगी। इस कपल को पहले ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘रामलीला’ जैसी फिल्मों में देखा गया था, जो सुपरहिट फिल्में साबित हुई थीं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 04, 2022 03:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.