Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

दीपिका और प्रियंका ने मेट गाला में एक दूसरे से बात तक नहीं की !

कभी प्रियंका और दीपिका अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। दोनों एक साथ करण जौहर के शो में जाकर कॉफी पी चुकी हैं लेकिन अब उनकी दोस्ती बीते दिनों की बात हो गई है।  हाल ही में प्रियंका और दीपिका न्यू यॉर्क में मेट गाला 2018 का इवेंट का हिस्सा बनी।  इस इवेंट में शामिल होने जिसमें […]

टीवी के हॉट कपल तेजस्वी और करण कुंद्रा आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। दोनों स्टार्स की सिजलिंग केमेस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है।

कभी प्रियंका और दीपिका अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। दोनों एक साथ करण जौहर के शो में जाकर कॉफी पी चुकी हैं लेकिन अब उनकी दोस्ती बीते दिनों की बात हो गई है।  हाल ही में प्रियंका और दीपिका न्यू यॉर्क में मेट गाला 2018 का इवेंट का हिस्सा बनी।  इस इवेंट में शामिल होने जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण दोनों ही पहुंची थीँ ।

दीपिका और प्रियंका ने ना सिर्फ मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॉक किया बल्कि मेट गाला 2018 के बाद हुई न्यू यॉर्क के बड़े होटल में रखी गई आफ्टर पार्टी में भी दोनों बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने-अपने फैशन का जलवा दिखाया था लेकिन एक साथ एक ही इवेंट में होने बावजूद दोनों की साथ में एक भी तस्वीर अब तक नहीं आई है। 

यही नहीं सात-समंदर पार मेट गाला के इवेंट में दोनों बॉलीवुड हसीनाओं के बीच जमकर इग्नोर गेम हुआ। साथ में पोज देना तो दूर दोनों ने एक दूसरे को हाय-हैलो भी नहीं किया।

कहा जाता है कि प्रियंका और दीपिका का अब सिर्फ एक ही मक़सद है। हॉलीवुड की इस रेस में किसी तरह एक दूसरे से आगे निकलना।प्रियंका अगर किसी अवॉर्ड फंग्शन में जाती हैं तो उन्हें टक्कर देने के लिए दीपिका भी इंटरनेशल अवॉर्ड शोज़ में पहुंचती हैं।


दीपिका अगर ऑस्कर अवॉर्ड अटेन्ड करती हैं तो प्रियंका भी वहां पहुंचकर अपने हुस्न की बिजलियां गिराती हैं। सात समंदर पार होने वाले किसी फैशन वीक में भी अगर देसी गर्ल जाती हैं तो दीपिका भी वहा पहुंचती हैं।

First published on: May 09, 2018 12:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.