Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका को फिल्म भारत में मिली दीपिका के बराबर फीस, कैट फाइट और बढ़ेगी !

 हॉलीवुड जाने की वजह से एक तरफ जहां प्रियंका को दोबारा बॉलीवुड में कमबैक करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण के साथ प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता भी बिगड़ गया। प्रियंका के पीछे पीछे दीपिका हॉलीवुड पहुंती तो बॉलीवुड दो एक्ट्रेसेस जानी दुश्मन बन गईं। प्रियंका के साथ दीपिका की […]



 हॉलीवुड जाने की वजह से एक तरफ जहां प्रियंका को दोबारा बॉलीवुड में कमबैक करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण के साथ प्रियंका चोपड़ा
 का रिश्ता भी बिगड़ गया। प्रियंका के पीछे पीछे दीपिका हॉलीवुड पहुंती तो बॉलीवुड दो एक्ट्रेसेस जानी दुश्मन बन गईं। प्रियंका के साथ दीपिका की कोल्ड वॉर शुरू हो गई। 

कभी दीपिका को अपनी दोस्त बताने वाली प्रियंका अब हर मोर्चे पर उन्हें टक्कर देने की फिराक़ में रहने लगीं हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि कम से कम बॉलीवुड में तो दीपिका पादुकोण का क़द इस वक़्त प्रियंका से काफी ऊंचा हो गया है। दीपिका को उनकी पिछली रिलीज़ पदमावत के लिए क़रीब 12 करोड़ रुपया मिला है। 12 करोड़ लेने के बाद दीपिका इस वक़्त बी-टाउन की सबसे महंगी  एक्ट्रेस बन चुकी है और ये बात दीपिका को झटका दे सकती है। 


दीपिका के साथ छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली कई एक्ट्रेसेस इन दिनों ये साबित करने में लगी है कि 12 करोड़ रुपए लेने वाली वो अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं. अब देखिए ना… इन दिनों हर तरफ ये ख़बर आग की तरह फैली हुई है कि प्रियंका चोपड़ा को सलमान ख़ान की फिल्म भारत में काम करने के लिए दीपिका के बराबर यानी 12 करोड़ रुपए फीस दी जा रही है। 

कहा जा रहा है कि  दीपिका के साथ बराबरी करने के लिए प्रियंका की तरफ से 12 करोड़ वाली ख़बर जानबूझकर फैलाई जा रही है। वैसे हम आपको बता दें कि हाल ही ख़बर आई थी कि कटरीना को सलमान के साथ कनाडा और अमेरिका में होने वाले दा-बैंग कॉन्सर्ट के लिए 12 करोड़ मिल रहे हैं। 

वैसे दीपिका की कंप्टीटर कंगना ने अबतक ये दावा नहीं किया है कि उन्हें भी किसी फिल्म के लिए दीपिका जितना पैसा मिल रहा है लेकिन कंगना ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में ये मिस पादुकोण का नाम लिए बिना ये ज़रूर कहा था कि बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस अपनी पीआर एजेन्सी के ज़रिए अपनी फीस को बढ़ाकर चढ़ाकर पेश करती हैं.. ऐसा करके वो अपने साथ साथ हर किसी का नुक़सान करती हैं। 

First published on: Jun 14, 2018 11:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.