TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

FIFA World Cup 2022: दीपिका पादुकोण ‘फीफा वर्ल्डकप’ में दिखेगा जलवा, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

FIFA World Cup 2022: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर दुनिया फिदा है। दीपिका पादुकोण ने सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस साल उन्होंने कान्स में भी अपना जलवा दिखाया था और अब वो ‘फीफा वर्ल्डकप’ (FIFA World Cup) में अपना जादू […]

Deepika Padukone
FIFA World Cup 2022: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर दुनिया फिदा है। दीपिका पादुकोण ने सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस साल उन्होंने कान्स में भी अपना जलवा दिखाया था और अब वो 'फीफा वर्ल्डकप' (FIFA World Cup) में अपना जादू चलाएंगी। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

फाइनल में ट्रॉफी का करेंगी अनावरण

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर खबर मिल रही है कि, उन्हें फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं। फीफा वर्ल्डकप का फाइनल 18 दिसंबर 2022 को है। इसके लिए एक्ट्रेस जल्द ही कतर के लिए रवाना होंगी लेकिन अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशिलयल बयान नहीं दिया गया है लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द कतर के लिए रवाना हो जाएंगी। और पढ़िएMalaika Arora Statement: क्या मलाइका अरोड़ा करेंगी अर्जुन कपूर संग शादी! एक्ट्रेस ने कही ये बात

नोरा फतेही ने भी किया परफॉर्म

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से पहले 'फीफा वर्ल्डकप' (FIFA World Cup) में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने परफॉर्म किया था। नोरा फतेही ने अपने गानों पर जमकर डांस किया था और इस दौरान उन्होंने तिरंगा भी लहराया था साथ ही 'जय हिंद' के नारे भी लगाए थे। नोरा फतेही के वीडियोज सोशल मीडिया पर छा गए थे जिसके बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी और उनपर प्यार लुटाया था। वहीं अब दीपिका पादुकोण 'फीफा वर्ल्डकप' का हिस्सा बनने जा रहे हैं, इस खबर को सुनकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जमकर ट्वीट कर रहे हैं। और पढ़िएKatrina Kaif Video: एयरपोर्ट पर कूल लुक में दिखी कटरीना कैफ, अंदाज देख फैंस के उड़े होश

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों आने वाली फिल्म 'फाइटर' (Fighter) को लेकर चर्चाओं में बनीं हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन अहम रोल में नजर आएंगे। इसी के साथ दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आएंगी। ये कहना गलत नहीं होगा कि वो साल 2023 में पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं अब फैंस उन्हें 'फीफा वर्ल्डकप' में देखने के लिए बेकरार है। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.