Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Deepika Padukone Trolling: दीपिका पादुकोण का ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ लुक बना मजाक का विषय, यूजर बोला- ‘कचरा बैग…

Deepika Padukone Trolling: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 की जीत अर्जेंटीना (Argentina) की झोली में गिरी है। वहीं इस कप के फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक्ट्रेस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 […]

Deepika Padukone Trolling: दीपिका पादुकोण का 'फीफा वर्ल्ड कप 2022' लुक बना मजाक का विषय, यूजर बोला- 'कचरा बैग...
Deepika Padukone Trolling: दीपिका पादुकोण का 'फीफा वर्ल्ड कप 2022' लुक बना मजाक का विषय, यूजर बोला- 'कचरा बैग...

Deepika Padukone Trolling: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 की जीत अर्जेंटीना (Argentina) की झोली में गिरी है। वहीं इस कप के फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक्ट्रेस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च की, जो आज से पहले कभी किसी भी इंडियन एक्ट्रेस ने नहीं की। एक्ट्रेस की उपलब्धि से पूरा देश उनपर प्राउड फील कर रहा है। हालांकि इस इवेंट में अपने लुक को लेकर एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

Deepika Padukone ने लॉन्च की ट्रॉफी

दीपिका पादुकोण के जरिए ‘फीफा वर्ल्ड कप 2022’ की ट्रॉफी लॉन्च किए जाने पर जहां तमाम फैंस उनकी वाहवाही कर रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस के लुक को देख कुछ ऑनलाइन यूजर्स उन्हें आड़े हाथों लेने में जुट गए हैं। बताते चलें कि दीपिका ने इवेंट में सफेद रंग की शर्ट के ऊपर ब्राउन रंग की जैकेट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने काली स्कर्ट और हाई हील जूते के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था। दीपिका पादुकोण के इस लुक को लुई वीटॉन ने डिजाइन किया था।

यहाँ पढ़िए Kuttey Trailer: रॉ, इंटेंस और ह्यूमर से भरपूर है अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’, ट्रेलर ने बढ़ाया बज

यहाँ पढ़िएSRK Gift Suhana: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दिया ये नायाब तोहफा, फैंस ने लुटाया प्यार

Deepika Padukone के लुक का बना मजाक

लुई वीटॉन ने दीपिका पादुकोण के जरिए ट्रॉफी से पर्दा हटाए जाने की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। एक्ट्रेस के इस लुक को देख सोशल मीडिया यूजर्स खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’ऐसे और भी बहुत से आउटफिट थे जिन्हें दीपिका पादुकोण पहन सकती थीं। कपड़ों से लेकर बालों तक सब कुछ 100 प्रतिशत बेहतर हो सकता था। उच्चतम स्तर पर गलतियां।’

Deepika Padukone की जैकेट को फैन ने बताया ‘कचरा बैग’

दीपिका पादुकोण के लुक पर रिएक्शन देते हुए दूसरे यूजर ने लिखा है,’पहली बार…यह पहनावा सबसे बेकार है! एल वी आपसे ये बिग डिसपॉइंटमेंट है।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,ओह दीपिका ने कचरा बैग और खराब बाल के साथ घटिया मेकअप पहन रखा है…ऐसा लग रहा है कि वो सो के डायरेक्ट पहुंची हों।’ वहीं दूसरी ओर लोग दीपिका के जरिए भारत को प्राउड फील कराए जाने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

First published on: Dec 19, 2022 01:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.