TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका की इस हरकत से Deep-Veer के फैंस का पारा हाई, लगा दी एक्ट्रेस की क्लास

Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार्स बीती रात इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर 2023 में शामिल हुए थे। वहीं इस खास मौके पर बी टाउन के फेवरेट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आए। दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी बेटी और अपने दामाद के साथ दिखाई दिए। […]

Deepika Padukone-Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार्स बीती रात इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर 2023 में शामिल हुए थे। वहीं इस खास मौके पर बी टाउन के फेवरेट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आए। दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी बेटी और अपने दामाद के साथ दिखाई दिए। इस बीच दीपवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दीपिका पति रणवीर को इग्नोर करते हुए नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन तेजी से सामने आ रहे हैं।

क्या कपल के बीच हुई अनबन?

बता दें मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने बीते गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रकाश पादुकोण इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर के रेड कॉर्पेट पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जब रणवीर अपनी पत्नी दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए आगे बढ़ाते हैं तो एक्ट्रेस अपना हाथ रणवीर को नहीं देती हैं। वीडियो में दीपिका और रणवीर के इस मोमेंट को देखकर सोशल मीडिया पर एक बज क्रिएट हो गया है। लोगों का कहना कि शायद दीपवीर में आपस में नाराजगी चल रही है। इस वीडियो पर फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस ने किए जमकर कमेंट

सभी जानते है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं लेकिन उनके वायरल हो रहे इस लेटेस्ट वीडियो पर फैंस को विश्वास नहीं हो रहा। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'इनकी बॉडी लेंग्वेज पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है। मुझे लगता है कि इस इवेंट से पहले इन दोनों के बीच जबरदस्त फाइट हुई है।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका गुस्से में हैं उसने हाथ नहीं पकड़ा।'

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बात करें दोनों के वर्कफ्रंट की तो रणवीर सिंह आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज की जाएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगी। ये फिल्म आने वाली 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.