Met Gala 2023: ट्रोलिंग के बाद Deepika Padukone ने Alia Bhatt के मेट गाला के लुक पर कही ये बात
Met Gala 2023: बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मेट गाला 2023 में डब्यू किया है। इस दौरान आलिया ने अपने लुक से सभी से वाह वाही बटोरी। अब आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस मेट गाला 2023 के लिए रेडी हो रही हैं।
इस वीडियो में एक्ट्रेस की पूरी टीम उन्हें मोस्ट पॉपुलर इवेंट के लिए रेडी कर रही है। इस दौरान आलिया भट्ट मेट गाला से लेकर अपनी बेटी राहा के बारे में भी बात करते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
दीपिका ने किया ये कमेंट (Met Gala 2023)
बता दें आलिया का मेट गाला से एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने भी आलिया भट की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने आलिया की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "तुमने ये कर दिया!" इसके साथ ही दीपिका ने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की।
प्रिंसेस लगीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट मेट गाला 2023 में अपने लुक से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। रेड कार्पेट पर अपने पर्ल एम्बेलिश्ड गाउन से एक्ट्रेस ने इवेंट में पूरी लाइमलाइट चुरा ली। आलिया प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए गए डिटेल्ड गाउन में प्रिंसेस जैसी नजर आ रही थीं। सभी फैंस भी आलिया की खूब तारीफ कर रहे हैं।
आलिया रही थी बेची राहा से दूर
आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई वीडियो में उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटी राहा से काफी समय तक दूर रही थी। एक्ट्रेस ने कहा, "तो ये सबसे लंबा समय है जब मैं अपनी बेटी राहा से दूर रही हूं। वो लगभग 6 महीने की है और मैं इससे पहले सिर्फ 24 घंटे के लिए उससे दूर रही हूं, जैसे एक दिन के लिए और अब लगभग 4 दिन होने जा रहे हैं। जैसे ही मैं उठती हूं,मुझे उसे वीडियो कॉल करने के लिए कुछ सेकंड मिलते हैं।"
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.