Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Deepika Padukone: व्हाइट गाउन में दीपिका पादुकोण ने बिखारा जलवा, ड्रीमी लुक पर फिदा हुए फैंस

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म से ब्रेक लेकर स्पेन जा पहुंची है। मंगलवार की सुबह एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान ब्लैक ड्रेस में नजर आई थी। वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमे दीपिका व्हाइट गाउन में खूबसूरत लग […]

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्म से ब्रेक लेकर स्पेन जा पहुंची है। मंगलवार की सुबह एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान ब्लैक ड्रेस में नजर आई थी।

वहीं अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमे दीपिका व्हाइट गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। खबरों की माने तो दीपिका स्पेन के मैडरिड में एक इवेंट का हिस्सा बनी हैं।

दीपिका की इवेंट से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दीपिका का लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। व्हाइट कलर का प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहना है। इस रफल गाउन में दीपिका गजब ढा रही हैं।

दीपिका ने अपने इस लुक को डायमंड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया है। इसी के साथ व्हाइट गाउन पर ईयररिंग्स कैरी किए हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

इस लुक के साथ उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। दीपिका के इस लुक को देखकर लोगों की नजरें उनपर से हट नहीं रही हैं।

दीपिका पादुकोण को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के सेट पर प्रभास के साथ शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद दीपिका को अस्पताल ले जाया गया था।

 

 

First published on: Jun 22, 2022 02:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.