Vouge के कवर पर ये तीनों ही हसीनाएं बेहद ही बोल्ड अंदाज़ में नजर आई हैं। तीनों के ही लुक फ्लोरल लुक दिया गया है। बता दें कि दीपिका हाल ही में लंदन के लिए रवाना हुई है। कल ही उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। दीपिका लंदन अपना वैक्स स्टैचू रिवील करने गईं हैं, जो कि मैडम तुसाद म्यूजियम में लगने जा रहा है।
दीपिका इस बात से बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान बताया था कि ये एक बेहद ही अलद फीलिंग हैं। वो इस बात से बेहद खुश भी हैं। माना जा रहा है कि लंदन के बाद दीपिका का वैक्स स्टैचू दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी मोम का पुतला लगाया जाएगा। स्कारलेट की बात करें तो जल्द ही वो एवेंजर्स द एंडगेम में ब्लैक विडो के रोल में दिखेंगी। इसके अलावा बे डोना अमेरिकन टीवी सीरीज Sense8 से मशहूर हुई है। ऐसे में हॉलीवुड हसीनाओं के साथ दीपिका मैग्जीन की लीडिंग लेडी बनी है।