---विज्ञापन---

इंटरनेशल लेवल पर दीपिका का जादू, हॉलीवुड हसीनाओं के साथ VOUGE के कवर पर छाईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज नंबर वन एक्ट्रेस हैं। दीपिका की खूबसूरती के साथ साथ उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। दीपिका जहां जाती हैं वहां सिर्फ उन्हीं के चर्चे होते हैं। बीते दिनों ही उन्होंने रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर भी बसा लिया है। फिल्म पद्मावत से मोस्ट वैल्यूड सेलेब की […]

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज नंबर वन एक्ट्रेस हैं। दीपिका की खूबसूरती के साथ साथ उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। दीपिका जहां जाती हैं वहां सिर्फ उन्हीं के चर्चे होते हैं। बीते दिनों ही उन्होंने रणवीर सिंह से शादी कर अपना घर भी बसा लिया है। फिल्म पद्मावत से मोस्ट वैल्यूड सेलेब की लिस्ट में शामिल होने वाली दीपिका पादुकोण अब हर किसी की फैवरेट बन चुकी है। दीपिका हॉलीवुड में भी काफी फेमस है। वो फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर कैज से हॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी है। अब लीजिए पहली बार हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ दीपिका ने कवर शेयर किया है। दरअसल दीपिका हाल ही में एवेंजर्स द एंडगेम की एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन औऱ साउथ कोरियन एक्ट्रेस बे डोना के साथ वोग के कवर पर नजर आईं है। 

Vouge के कवर पर ये तीनों ही हसीनाएं बेहद ही बोल्ड अंदाज़ में नजर आई हैं। तीनों के ही लुक फ्लोरल लुक दिया गया है। बता दें कि दीपिका हाल ही में लंदन के लिए रवाना हुई है। कल ही उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। दीपिका लंदन अपना वैक्स स्टैचू रिवील करने गईं हैं, जो कि मैडम तुसाद म्यूजियम में लगने जा रहा है। 

दीपिका इस बात से बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान बताया था कि ये एक बेहद ही अलद फीलिंग हैं। वो इस बात से बेहद खुश भी हैं। माना जा रहा है कि लंदन के बाद दीपिका का वैक्स स्टैचू दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी मोम का पुतला लगाया जाएगा। स्कारलेट की बात करें तो जल्द ही वो एवेंजर्स द एंडगेम में ब्लैक विडो के रोल में दिखेंगी। इसके अलावा बे डोना अमेरिकन टीवी सीरीज Sense8 से मशहूर हुई है। ऐसे में हॉलीवुड हसीनाओं के साथ दीपिका मैग्जीन की लीडिंग लेडी बनी है।

First published on: Mar 14, 2019 06:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.